Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

* क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र पूरा कराएं -*

*चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के निर्माण कार्य प्रत्येक दशा में 15 जनवरी तक पूरा कराएं –

*सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए *

-केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री,

लखनऊ: 03नवम्बर 2019
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बनारस की सड़कों का मरम्मत युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र पूरा कराए जाने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में 15 जनवरी तक पूरा कराए जाने का निर्देश देते हुए निर्माण कार्य के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरते जाने पर विशेष जोर दिया है। इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के दौरान गत दिनो हुयी दुर्घटना को संज्ञान लेते हुए उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सेतु निगम के अभियंताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरती जाए, सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए और ढलाई आदि के दौरान आवश्यकतानुसार मौके पर रूट डायवर्जन के साथ साथ-साथ बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। निर्माणाधीन सेतु के सर्विस रोड हर हालत में बनाए जाएं,ताकि जनसामान्य को यातायात की असुविधा कत्तई न होने पाए। उन्होंने निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के सर्विस रोड को तत्काल बनाए जाने का निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान सर्किट हाउस सभागार में सेतु निगम एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। पंचकोशी मार्ग के निर्माण कार्य एवं वहां लगाए जा रहे सड़क की पटरियों पर टाइल्स कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न होने की शिकायत पर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को टीम के साथ मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये। गत दिनों लखनऊ से आए टीएसी टीम द्वारा पंचकोशी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर संतोषजनक गुणवत्ता के बाबत रिपोर्ट दिए जाने की जानकारी पर उन्होंने टीएससी टीम में आए अभियंताओं के बाबत भी जानकारी उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिये। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि इस सड़क के बाबत जनप्रतिनिधियों एवं अन्य माध्यमों से शिकायतें मिल रही है और टीएसी टीम को जांच में कोई कमी क्यों नहीं मिली। वाराणसी जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के खस्ताहाल होने की जनप्रतिनिधियों द्वारा शिकायत किए जाने को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भदोही जिले के कपसेठी के पुराने पुल को क्षतिग्रस्त होने के कारण उस पर बड़े वाहनों का संचालन बंद होने से वाराणसी में यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की जानकारी पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को बड़े एवं ओवरलोडिंग वाहनों का प्रवेश शहर में आने से रोके जाने हेतु बैरियर लगाए जाने के भी निर्देश दिये, इसके साथ ही उन्होंने कपसेठी के पुराने पुल से पहले वाहनों के लिए बाईपास बनाए जाने की संभावना तलाशे जाने हेतु विभागीय अभियंताओं को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कपसेठी में पुराने पुल की जगह नए पुल बनाए जाने का प्रस्ताव विभाग द्वारा शासन को मिला है, शीघ्र ही इस पर कार्यवाही की जाएगी।
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई एवं जलनिगम द्वारा डाले जा रहे सीवर एवं पेयजल पाइप लाइन के कारण अधिकांश सड़कों के क्षतिग्रस्त हो जाने की जानकारी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि सीवर एवं पेयजल पाइप लाइन डाले जाने के कारण क्षतिग्रस्त हुए सड़कों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं। शीघ्र ही जल निगम एवं संबंधित विभागीय अभियंताओं के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने पंचक्रोशी मार्ग, लालजी कुआं से शिवपुर बाईपास तक, भिखारीपुर से अमरा, चितईपुर मार्ग, मलदहिया-लोहा मंडी मार्ग आदि का मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। रोहनिया जीटी रोड से कुरोता मार्ग से क्षतिग्रस्त सड़क के मरम्मत हेतु अब तक आगणन न भेजे जाने की जानकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र भेजे जाने का निर्देश दिया। कैंटोंमेंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा रामनगर में गंगा नदी पर बने सेतु का रामनगर की तरफ एलाइनमेंट मानक के अनुरूप न होने के कारण हो रही दुर्घटना की जानकारी दिए जाने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि इस सेतु का स्थलीय निरीक्षण कर रामनगर की तरफ बनाए गए इस सेतु के एप्रोच मार्ग का एलाइनमेंट को शीघ्र ठीक करवाएं। बलुआघाट सेतु के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग का मरम्मत भी शीघ्र कराए जाने का उन्होंने निर्देश दिया।
बैठक में उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री अनिल राजभर, विधायक कैंटोंमेंट श्री सौरभ श्रीवास्तव, विधायक रोहनिया श्री सुरेंद्र नारायण सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य श्री कौशलेंद्र सहित सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...