ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 02/11/2019
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 31 तालाब रोड बैढन से जयन्त जाने वाले मार्ग को जोड़ती है वही घुरीताल के स्थानीय चन्दा देवी शाह दावा करती है कि अभी हाल ही में 3 महीने पहले पीसीसी सड़क बनी थी जो 3 महीने भी नहीं चल पाया है जो सड़क अपने आप में सब कुछ बयां कर रहा है और वही स्थानीय और चलने वाले लोग बताते हैं कि इसके पूर्व में सीवर लाइन और पानी पाइप लाइन लगाने के लिये गड्ढा खोदा गया जो पाइप लाइन बिछाने के

बाद पूरी तरह मिट्टी- मुरूम फिलिंग के बाद बेलन वाहन न चलाने के कारण जगह-जगह दल-दल होने से 3 माह के अंदर दर्जनों जगहो पर पूरी तरह से सड़के धंस गयी और स्थानीय बताते हैं के निगम के ठेकेदार एवं अधिकारियों के मिलीभगत से आनन-फानन में यह कार्य कराया गया है जो कमीशन का भेंट पूरी चढ़ चुका है अभी और कई जगहों पर सड़क धंसने की संभावना बनी हुई है ।

*वही स्थानीय बताते हैं कि इस वार्ड के पार्षद- चंद्रप्रताप विश्वकर्मा (चंदे) हैं जो नगर पालिक निगम सिंगरौली वर्तमान में अध्यक्ष के पद पर पदस्थ इसके बावजूद गुणवत्ता विहीन कार्य हुआ था, जो कई जगहों पर धस गयी थी जिसका खबर दिनांक 29/11/2019 को* *”बढ़ता कारवाँ”* ने प्रमुखता से प्रकाशन किया था वही नपानि सिंगरौली प्रशासन के ठेकेदार द्वारा आनन- फानन में कल दिनांक 01/11/2019 कंक्रीट – पत्थर डालवा भरवाया गया जिससे आवाजाही करने वाले राहगीरो ने राहत महसूस की है ।
www.badhtakatwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal