ग्वालियर
भाजपा में संगठनात्मक खर्चों के लिए जुटाई जाने वाली आजीवन सहयोग निधि राशि के मामले में ग्वालियर (2018-19) फिसड्डी साबित हुआ है और ऐसा पार्टी में चल रहे अंतर्कलह के कारण हुआ है। ग्वालियर में 50 लाख रुपए जुटाए जाने का लक्ष्य था लेकिन जुटाए गए सिर्फ 3 लाख 70 हजार रुपए। साथ ही प्रभारी द्वारा इस काम को बीच में ही बंद कर पल्ला झाड़ लिया गया। अब संगठन के सामने यह राशि न जुट पाने से आर्थिक संकट भी आ गया है। पार्टी द्वारा 2019-20 में अब इस राशि के टारगेट को बढ़ाए जाने पर विचार चल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी थे। उन्होंने 3.7 लाख रुपए की निधि जमा कराई है। इस निधि को जुटाने के लिए बैठकें नहीं बुलाई गई थी, ऐसा क्यों हुआ श्री सोलंकी ही बता सकते हैं।
मैं प्रभारी नहीं था, मैंने काम करने से मना कर दिया था
प्रदेश में सत्ता से बाहर होने के बाद सदस्य घटे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal