Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आरटीओ,परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने नौ बुलट चालकों के लायसेंस कैंसल, रजिस्ट्रेशन 3 माह के लिए सस्पेंड, अब नहीं दौड़ा सकेंगे गाड़ी

ग्वालियर-
आरटीओ,परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने फूलबाग चौराहे पर शुक्रवार को संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें टारगेट केवल बुलट थी। वाहन चालकों को जब रोका तो सफाई दी कि गाड़ी में गोली की आवाज नहीं निकलती है। जब खड़ी करके स्पीड दी तो गोली का आवाज निकलते ही झूठ पकड़ा गया। ऐसे 9 बुलट चालकों के लायसेंस कैंसल कर दिए गए हैं, जबकि रजिस्ट्रेशन भी 3 माह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। अब यदि यह वाहन सड़क पर दिखे तो रजिस्ट्रेशन भी हमेशा के लिए कैंसल कर दिया जाएगा। टीम ने इस दौरान शिन्दे की छावनी में एक ऑटो मोबाइल्स की दुकान पर भी छापा मारकर भारी मात्रा में सामान जब्त किया है।
परिवहन विभाग की चेतावनी के बाद भी लोगों ने बुलट के साइलेंसर नहीं बदलवाए हैं। इतना ही नहीं प्रेशर हॉर्न एवं तेज रोशनी वाली लाइटों का प्रयोग किया जा रहा है। आरटीओ एमपी सिंह, एआरटीओ रिंकू शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया के नेतृत्व में शुक्रवार को फूलबाग चौराहे पर चैकिंग अभियान चलाया गया। केवल बुलट चालकों को रोका गया। वाहनों को खड़ा करके स्पीड देकर चैक किया गया। जिस वाहन के साइलेंसर से गोली की आवाज निकली, उनके चालकों के लायसेंस कैंसल कर दिया गया। साथ ही तीन माह के लिए रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड कर दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इस अवधि में वाहन सड़क पर दौड़ता मिला तो रजिस्ट्रेशन हमेशा के लिए कैंसल कर दिया जाएगा। इसके बाद यह बुलट केवल घर में सजाकर रखने के ही काम आएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में आरटीआई अजीत बाथम सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

सर कंपनी ने ही लगाकर दिया साइलेंसरः-

चैकिंग अभियान के दौरान जब कुछ बुलट सवारों को रोका तो उन्होंने सफाई दी कि कंपनी से ही यह साइलेंसर लगकर आया है। इस पर आरटीओ ने कहा कि कौन सी एजेंसी से वाहन खरीदा है, अभी बताओ। हम भी तो देखें कि ऐसी कौन सी एजेंसी है जो नियम विरूद्ध साइलेंसर लगाकर दे रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। यह सुनते ही बुलट सवारों के होश उड़ गए।

एप्रोच भी नहीं आई कामः- कुछ वाहन चालकों ने फोन लगाकर राजनीतिक एवं अफसरों से बात कराने का प्रयास किया, लेकिन आरटीओ या पुलिस अफसरों से बात करने से ही इंकार कर दिया।

दुकान से हटाए साइलेंसरः-टीम को सूचना मिली थी कि शिन्दे की छावनी में कप्तान खान नाम के ऑटो मोबाइल्स दुकान के संचालक के द्वारा गोली की आवाज निकालने वाले साइलेंसर बेचे जा रहे हैं। टीम शाम करीब 6 बजे दुकान पर पहुंची। यहां पर जांच में साइलेंसर तो नहीं मिले हैं, लेकिन 40 पीस लाइट जरूर जब्त की गई है। यह अधिक रोशनी वाली चमकीली लाइट है। इसके अलावा 6 प्रेशर हॉर्न भी जब्त हुए हैं, जो निर्धारित मानक से अधिक तेज आवाज करते हैं। दुकान के खिलाफ भी विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

इन पर हुई कार्रवाईः-

वाहन स्वामी बुलट का नंबर

निखिल सोनी एमपी 07 एमबी 7845

कपिल रावत एमपी 07 एनसी 9074

अभिषेक कौरव एमपी 07 एनसी 2560

हिमांशु राय यूपी 93 एएम 0722

सुरेन्द्र सिंह एमपी 07 वायबी 0029

बंटी मौर्य एमपी 06 एमटी 1161

रंजीत गुर्जर एमपी 30 एमआर 9383

भरत कुमार आर्य सीआईजी 5233

कवीन्द्र नरवरिया एमपी 07 एनसी 9060

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...