बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/विन्ध्यनगर आज दिनांक 1 नवम्बर 2019 को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर जिले में “मध्यप्रदेश दिवस” के रूप में बड़े हर्षोउल्लास के साथ “बेटी उत्सव” सांस्कृतिक समारोह कर मनाया गया ।

जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर- केवीएस चौधरी ने विन्ध्यनगर एनटीपीसी उमंग भवन प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया और वही पुलिस की टुकड़ी ने ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की शपथ दिलायी गयी और वही कलेक्टर द्वारा दिलायी गयी शपथ को दोहराते हुये लोगों ने कहा कि मैं सत्यनिष्ठा से यह संकल्प लेता हूँ कि अपने मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूँगा और मैं यह भी प्रतिज्ञा करता हूँ कि समर्पित भाव से समृद्ध प्रदेश के निर्माण तथा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये निरंतर कार्य करता रहूंगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया और उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेशवासियों के कड़े परिश्रम और सरकार की विकास मूलक नीतियों से मध्य प्रदेश शीघ्र ही देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा उत कार्यक्रम स्थल पर एलईडी टीवी की व्यवस्था भी की गयी और शपथ, संदेश वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोपाल से मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी लाइव प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर दिखाया गया।
मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें भारतीय शिशु विद्यामंदिर गनियारी, दिल्ली पब्लिक स्कूल निगाही, स्काईलार्क पब्लिक स्कूल, काईट राईज पब्लिक स्कूल बैढ़न, अशोक पाण्डेंय विमल ग्रुप, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर बैढ़न, इंडियन चिल्ड्रेन स्कूल गनियारी के छात्र -छात्राओ द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गयी ।
समारोह मे मुख्य अतिथि द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर संम्मानित किया गया एवं उचित मूल्य की दुकानो के सेल्समैनो को मार्गदर्शिका वितरित की गयी
उक्त अवसर पर सिंगरौली विधायक – रामलल्लू बैस, देवसर विधायक- सुभाष रामचरित्र बर्मा, नपानि अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन, वन मण्डलाधिकारी- विजय सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी – ऋतुराज, डिप्टी कलेक्टर- एसपी मिश्रा, व्हीपी पाण्डेंय, एसडीएम- नागेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी – बृजेश मिश्रा, डीपीसी- आरके दुबे, जिला आबकारी अधिकारी- अनिल जैन, जिला खाद्य अपूर्ति अधिकारी- बालेन्द्र शुक्ला, लोकसेवा प्रबंधक- रमेश पटेल, उपायुक्त – आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री -व्हीपी उपाध्याय, अजीत सिंह बघेल, सीएसपी – अनिल सोनकर, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर- मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी बैढ़न- अरूण पाण्डेंय, थाना प्रभारी नवानगर- यूपी सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी- रामशिरोमणि शाह, पार्षद- डीएन शुक्ला सहित जिले के अधिकारी- कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयो के प्राचार्य छात्र – छात्राये सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal