Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हर बच्चे को मीजल्स रुबेला का टीका लगाया जाए, कोई बच्चा इससे वंचित न रहे- कलेक्टरअनुराग चौधरी

ग्वालियर-
मीजल्स को जड़ से समाप्त करने के लिए हर बच्चे को मीजल्स रुबेला का टीका लगाया जाए। कोई बच्चा इससे वंचित न रहे। बच्चे हमारे देश की धरोहर है। इन्हें निरोग रखना हमारी जिम्मेदारी है। मीजल्स का मरीज मिलने पर उसकी पूरी जानकारी रखें तथा हेल्थ प्लान बनाएं। यह बात इलिमिनेशन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कही। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं जनपद व ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित की जाएं। इनमें एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हो सकें। आशाओं को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि गांव में कितनी महिलाएं गर्भवती हुईं और उनके प्रसव पर उन्हें जननी सुरक्षा के 14 सौ रुपए मिले या नहीं। सीएमएचओ डॉ मृदुल सक्सेना ने टीकाकरण को नैतिक जिम्मेदारी बताया। कार्यशाला में समस्त स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...