ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/10/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत हर्रई मेन रोड से अंदर सुनील पाण्डेय के मकान में “देल्ही वेरी कोरियर” ऑनलाइन शॉपिंग डिलीवरी के नाम से संचालित है जिसमें आज बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा शटर को तोड़कर रखे गोदाम – आफिस से अनुमानित लगभग 1से 2 लाख के सामान चोर लेकर चपत हो गये है वहीं पास में सामान को निकालकर कार्टून प्लास्टिक कवर फेका पड़ा मिला है ।

वही संचालक देवेंद्र गुप्ता द्वारा बताया जा रहा है कि लगे डीवीआर कैमरा को तोड़कर साथ में ले गये है कोई सुराग नही छोड़े है और बताते है कि 11 माह पूर्व में चोरी हुआ था जो आज दूसरी बार चोरी हुई है बड़े गिरोह की सम्भावना जतायी जा है जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग डिलीवरी अमेजन – नापतौल जैसे नामी-गिरामी अन्य कंपनियों की बुकिंग किये गये सामान को डिलीवरी की जाती है ।
*वही मौके पर बैढन एसआई- विजय पुष्पकार, सुनील सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी जांच में जुटे हुये है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal