ग्वालियर,
पुलिस स्मृति दिवस पर 14 वीं वाहिनी के ग्राउंड में शहीद स्मारक पर परेड का आयोजन किया गया। परेड में जवानों ने शस्त्र झूकाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद परेड में उपस्थित जवानों को संबोधित करते हुए एडीजीपी राजाबाबू सिंह ने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस के जवानों ने आंतरिक सुरक्षा के लिए मुश्किल से मुश्किल से चुनौतियां का सामना अपने प्राणों की आहूति देकर किया है। शहीद परेड पर एडीजीपी के अलावा डीआईजी एके पांडे. एसपी नवनीत भसीन, 14 वीं वाहिनी के कमांडेट सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कमांडेट धर्मेंद्र सिंह शहीदों के नाम का वाचन करते हुए बताया कि पिछले 60 वषों में 34 हजार 445 पुलिस के जवान अधिकारियों ने शहदत दी है। पूरे देश में पिछले वर्ष 292 पुलिस के जवान व अधिकारी शहीद हुए हैं। प्रदेश में बहादुर प्रधान आरक्षक उमेश बाबू व आरक्षक ब्रजेश रावत ने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए। परेड कमांडर सहायक सेनानी रामानंद मोगनिया, सहायक परेड कमांडर निरीक्षक 14 वीं वाहिनी पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal