Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सत्ता – विपक्ष – जिला प्रशासन पर भारी पड़ रहा है रिलायंस प्रबंधन जिला कलेक्टर के बीच अनुबंध को लागू कराने के लिये 20 दिनों से सैकड़ो की संख्या में विस्थापित बैठे है धरने पर।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन जिले में स्थापित रिलायन्स सासन पावर कम्पनी से विस्थापित हुये विस्थापित परिवार के लोग जिला कलेक्टर और कम्पनी प्रबन्धन के साथ भूमि अधिग्रहण के समय हुये अनुबन्ध को कम्पनी प्रबन्धन द्वारा लागू कराने के लिये रिलायंस सासन पावर प्लांट से विस्थापित हुये लगभग 5 गाँवो के सैकड़ो लोग आज लगभग 20 दिनों से रिलायंस पावर प्लांट सासन कम्पनी के सामने धरने पर बैठे हुये हैं

जिनके जायज मांगो को देखते हुये जिले के सभी राजनीतिक पार्टियां सत्ता और विपक्ष सिंगरौली के वर्तमान सांसद- विधायक अन्य समाजसेवियो सहित सभी लोगो ने विस्थापितों के जायज माँगो को धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन दे चुके है ।

आपको बता दे कि इस धरने को खत्म करने के लिये जिला प्रशासन के लोगो ने अपने तरफ से कई बार प्रयास किया है लेकिन रिलायंस सासन पावर प्लांट के प्रबन्धन अपने ही जिला कलेक्टर के साथ किये अनुबन्ध को मानने को तैयार नही है और जिसका नतीजा ऐ है कि घर – जमीन शासन के कहने पर देने के बाद उनके वादे पर आज लगभग 20 दिनों से सड़क पर धरने पर बैठने को मजबूर है ।

रिलायंस कम्पनी के इस रवैये को देखते हुये किताबो में पढ़े ईस्ट इंडिया कम्पनी की याद आती है जिसे हम लोग आज आजादी के इतने साल बाद भी रिलायंस कम्पनी के द्वारा देख रहे है जो इतने लोगो के जायज मांगो को लेकर समर्थन में आने के बाद भी अपने अड़ैल रवैये पर डटा हुआ है और सत्ता – विपक्ष पार्टी और चुने हुये वर्तमान सांसद – विधायक – जिला प्रशासन और सैकड़ो की संख्या में विस्थापित परिवार के लोग आज एक कम्पनी के सामने कमजोर दिख रहे है ।

जिसका नतीजा आज 20 दिनों से कम्पनी के सामने धरने पर बैठे है और उनकी जायज मांगो को पूरा कराने की क्षमता किसी मे नही दिख रही है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...