Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खनन को लेकर वनप्रभागीय अधिकारी रेनुकूट को भी दी जा चुकी है सुचना।

H/S NEWS सोनभद्र से (देवराज कुमार) की रिपोर्ट

म्योरपुर- म्योरपुर रेंज में वनकर्मियों के ढुलमुल रवैया के कारण लैरा नदी से अवैध खनन रुकने का नाम नही ले रहा है।खननकर्ता बेलगाम होकर रात्रि में करकोरी जंगल में स्थित लैरा नदी व् पिकनिक स्पॉट से बालू का खनन कर ट्रैक्टर से ढुलाई कर रहे है।ग्रामीणों की चर्चाओ पर गौर करें तो अवैध खनन में वनकर्मियों की मिलीभगत साफ तौर पर नज़र आ रही है।

अवैध खनन की सुचना कुछ दिनों पूर्व वन प्रभागीय अधिकारी रेनुकूट को दी गयी थी परन्तु इसके बावजूद अवैध खनन पर रोक नही लग सकी है।लोगो का कहना है कि विगत एक वर्ष में बालू का अवैध खनन इतने व्यापक पैमाने में हुआ की नदी में बालू के भंडार पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर है।एक समय था जब नदी के दोनों किनारो पर बालू के भंडार लगे थे परन्तु खननकर्ताओ की ऐसी नज़र लगी कि बालू के भण्डार अब लगभग पूरी तरह खत्म हो गए है।बालू के अवैध खनन से लैरा पिकनिक स्पॉट की सुंदरता पर भी ग्रहण लग गया जिससे दूर दराज़ से पिकनिक मानने आने वाले लोगो की आवा जाही भी काफी कम हो गयी है।लैरा नदी का बालू बेचकर खननकर्ता मालामाल हो रहे है।अवैध खनन को लेकर वन विभाग के दावे पूरी तरह हवा हवाई साबित हो रहे है।इस सन्दर्भ में वन क्षेत्राधिकारी शहजादा इस्लामुद्दीन ने कहा कि रात्रि में मैं स्वयं टीम के साchथ गश्त कर रहा हूँ यदि कोई भी अवैध खनन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...