सिंगरौली//बढ़ता कारवाँ BK NEWS
BK NEWS:- असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी एवं जिला अध्यक्ष रामगोपाल पाल ब्लॉक अध्यक्ष प्रह्लाद शाह के द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर अंग्रेजी व देसी शराब दुकान बस स्टैंड बैढन से अन्यत्र स्थानांतरित कराए जाने बाबत पत्र जिला कलेक्टर व आयुक्त नगर निगम सिंगरौली को सौंपा है अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बस स्टैंड शहर में जिला प्रशासन के द्वारा

साफ सफाई का स्वच्छता अभियान सराहनीय कदम है, किंतु बस स्टैंड शहर में अंग्रेजी व देशी शराब दुकान स्थित है जो जनहित में उचित नहीं है क्योंकि शराब अपराध की जननी है बस स्टैंड शहर में सैकड़ों यात्री पुरुष महिलाएं छात्र-छात्राएं व मरीजों का आवागमन होता है जिससे उक्त शराब दुकान में असामाजिक तत्वों का भीड़-भाड़ व जमावड़ा होता है जिससे आपराधिक घटना होती रहती है एवं उक्त स्थल के पास हनुमान मंदिर स्थापित है जिससे भी धार्मिक श्रद्धालुओं को हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करने में व अन्य लोगो को रात्रि में आने जाने में असुरक्षित महसूस होती हैं ऐसी परिस्थितियों में बस स्टैंड बैढन शहर से देशी व अंग्रेजी शराब दुकान कहीं अन्यत्र स्थानांतरण कराए जाने की मांग की है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal