Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राजधानी पहुंचा 17 गायों की मौत का मामला, सीएम कमलनाथ के आदेश के बाद दोषियों पर गिरेगी गाज

ग्वालियर-
ग्वालियर जिले के डबरा स्थित समुदन गांव के एक सरकारी स्कूल में कमरे में बंद होकर भूख और दम घुटने से हुई 17 गायों की मौत का मामला अब सीएम हाउस में भी गर्म हो गया है। मामले को गंभीरता से लेत् हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी निष्पक्ष जांच के आदेश दे दिए हैं। इससे पहले पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने भी इसपर कड़ कार्रवाई की बात कही है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के ज़रिये गायों की इस तरह मौत को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि, ‘घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश जारी किये जा चुके हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ सीएम ने कहा कि, ‘हम गौमाता की रक्षा व संवर्धन के लिये निरंतर प्रयासरत व वचनबद्ध हैं। ऐसी घटनाओं को कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा।’

ग्वालियर के डबरा के समूदन में 17 गायों की मृत्यु की ख़बर बेहद दुखदहै
इस घटना की निष्पक्ष जाँच के निर्देशदिए
जाँच में जिसका दोष सामने आये , उस पर कड़ी कार्यवाही हो।
हम गौमाता की रक्षा व संवर्धन के लिये निरंतर प्रयासरत व बचनबद्ध।
ऐसी घटनाएँ बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।

मंत्री भी दे चुके हैं कार्रवाई के निर्देश

बता दें कि, इससे पहले कमलनाथ सरकार के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने भी मीडिया बातचीत में कहा था कि, ‘यह मामला उनकी जानकारी में आने के बाद उन्होंने तत्काल ग्वालियर जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों का पता लगाने के निर्देश जारी कर दिये हैं। मंत्री ने कहा था कि, घटना बेहद दुखद है, कार्रवाई के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा कि, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

इस तरह हुआ मामला उजागर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले का खुलासा उस समय हुआ जब गांव के गौसवकों और हिंदू संगठनों को जानकारी मिली कि, गांव के सरकारी स्कूल में एक दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हो गई है, जिसे छुपाने के लिए कुछ अज्ञात लोग उन्हें स्कूल परिसर में ही दफना रहे हैं। सभी लोग मिलकर जैसे ही स्कूल परिसर में पहुंचे तो कुछ लोग जेसीबी से गड्ढा खोदकर गायों को दफनाने जा रहे थे, लेकिन भीड़ को अपनी आते देख सभी अज्ञात जेसीबी छोड़कर वहां से भाग निकले। इसके बाद हिन्दू संगठन और गौसेवकों ने इलाके में हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम राघवेंद्र पांडेय समेत पुलिस प्रशासन ने गायों को दफनाने में इस्तेमाल क जा रही जेसीबी जब्त करके जांच के आदेश दे दिये।

पोस्टमार्टम में सामने आई ये बात

शुरुआती पड़ताल में गायों की मौत की हकीकत जानने के लिए सभी 17 गायों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें सामने आया कि, जिन गायों को दफनाया जा रहा था उनको कई दिनों से स्कूल के कमरे में बंद कर रखा था। लगातार कई दिनों से बंद रहने के कारण उनकी भूख प्यास और घुटन के चलते मौत हो गई। हालांकि, स्कूल का वो कमरा बंद होने के कारण कोई उस तरफ जाता भी नहीं था, लेकिन राहगीरों के मुताबिक कई दिनों से परिसर के आसपास बदबू उड़ने लगी थी। हालांकि, आसपास गंदगी होने के कारण ये स्पष्ट नहीं था कि, बदबू आने का कारण आखिरकार क्या है। हालांकि, कल रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गायों को दफनाने के दौरान मामला उजागर हो गया।डबरा ब्रेकिंग/-

गत दिवस एनएच 75 पर बने ग्राम समुद्न में 17 गायों की मौत के मामले में डबरा विश्व हिंदू परिषद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिंदू परिषद ने शिक्षा विभाग महिला बाल विकास पुलिस विभाग, जनपद पंचायत के सरपंच सचिव आदि पर गायों की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक भार्गव महेश गुप्ता दीपक गोस्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि सिटी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

गत दिवस एनएच 75 पर बने ग्राम समुद्न में 17 गायों की मौत के मामले में डबरा विश्व हिंदू परिषद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिंदू परिषद ने शिक्षा विभाग महिला बाल विकास पुलिस विभाग, जनपद पंचायत के सरपंच सचिव आदि पर गायों की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक भार्गव महेश गुप्ता दीपक गोस्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि सिटी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...