Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दीप ज्ञान कोचिंग क्लासेस द्वारा बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया दूसरा वर्षगांठ टॉप -10 में आने वाले छात्रों को फीस में छूट देने के साथ-साथ किया गया सम्मानित।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत 16 अक्टूबर 2019 को संस्थान की दूसरा वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभिजीत रंजन (IPS) जिला पुलिस अधीक्षक, विशिष्ट अतिथि के रूप में महेंद्र सिंह गौतम (जिला अभियोजन अधिकारी), डॉ. ए.के. तिवारी (संचालक अमृत विद्यापीठ), सीए/ मनोरमा शाहवाल, समाजसेवी- एसडी गर्ग, अमितराज, सुरेंद्र सोनी, सतेन्द्र शाह के मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।

वही मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमे कोचिंग संचालक – दीप दुबे, जितेंद्र शाह, अक्षय शाह, सत्यवीर सिंह, अजय सिंह, गौरव खरे, जनक कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत के बाद माल्यार्पण कर किया गया इसके उपरांत स्वागत गान संस्थान की छात्रा- सावित्री शाह और सपना त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया गया और इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्थान के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें ग्रुप डांस – ज्योति, सावित्री, सपना, साक्षी, राधा ने प्रस्तुत किया वहीं संस्थान के शिक्षक- गौरव खरे द्वारा शानदार गाने प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया और स्पीच के माध्यम से संस्थान की छात्राओं ने प्रदूषण रुद्रवासिनी जायसवाल नारी सशक्तिकरण आरती शाह के बारे में भी लोगो को जागरूक किया गया और वहीं आरती गुप्ता ने संस्थान के बारे में अपने अनुभव को साझा किया और नाटक के माध्यम से छात्रों के एक समूह ने जल के महत्व को बताया जिसमें हरीश, मंजीत, प्रदीप, रावेन्द्र, राहुल ने भाग लिया मंच का सफल संचालन- अक्षय शाह और अजय सिंह के द्वारा किया गया ।

वही विशेष 01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर को संस्थान के द्वारा स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित हुआ था जिसका परिणाम घोषित करते हुये टॉप -10 विद्यार्थियों को फीस में 70% छूट के साथ एडमिशन हुआ और वहीं 11 से 20 रैंक तक के विद्यार्थियों का 50% छूट पर प्रवेश दिया गया (2)संस्था में अध्ययनरत टॉप – 10 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिनमें प्रथम -वीरेंद्र शाह, द्वितीय- लक्ष्मी सोनी, तृतीय – मंजीत जायसवाल रहे और वही संस्थान ने दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर विशेष घोषणा किया है कि 1 जनवरी से विभिन्न कॉलेजों से चुने हुये छात्रों का सुपर 50 बैच संस्था में चलाया जायेगा जो पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा ।

उक्त अवसर पर संस्थान के छात्र- छात्राएं- शिक्षक और समस्त स्टाप सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...