Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मेरी जितनी हैसियत है उतना काम कर रहा हूं-ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर
शिवपुरी संसदीय क्षेत्र सेलोकसभा चुनाव में मिली हार से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया काफी दुखी है। यहां एक दिन के प्रवास पर पहुंचे सिंधिया अपनी बात कहते-कहते भावुक हो गई और उनकी आंखें भर आईं

सिंधिया ने भारी आवाज में कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे से दिल में दुख है। पर मैं क्षेत्र के लिए अपना काम करता रहूंगा। मेरी जितनी हैसियत है उतना काम कर रहा हूं। बस इतना कह सकता हूं कि आप लोग मुझमें कुछ कमी नहीं पाओगे। आज मेरी भी सीमा है। बस इतना कहना चाहूंगा। आम चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को कभी उनके खास रहे केपी सिंह हराया था।

इसके बाद सिंधिया उस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जिनके बच्चों की बीते दिनों खुले में शौच करने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सिंधिया के कहने पर परिवार की एक सरकारी आवास में रहने की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बच्चों की हत्या पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख का मुआवजा देने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिठ्ठी भी लिखी है। सिंधिया ने भी पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद देने का वादा किया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...