भिंड में किसानों की कर्जमाफी को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस सरकार पर ही तंज कसा। सिंधिया ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने 2 लाख कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन किसानों के 50 हजार तक के ही कर्जमाफ हुए। इस बयान के बाद भाजपा ने सिंधिया को धन्यवाद कहा है। सिंधिया का बयान चर्चा में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी इस मुद्दे को लेकर ट्वीट किया।
ज्योतिरादित्य ने कहा- सरकार के काम में कहीं न कहीं कमी रह ही जा रही है
सिंधिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि बाढ़ से प्रभावित फसलों का सर्वे भी सही तरीके से नहीं हुआ। कई गांवों में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, तो वहां सर्वे की क्या जरूरत थी। सरकार के काम में कहीं न कहीं कमी रह जा रही है। उल्लेखनीय है कि सिंधिया ग्वालियर चंबल संभाग के नौ दिवसीय दौरे पर हैं
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal