ग्वालियर-गिट्टीरेत- डंपरों से बड़ा गांव हाइवे पर अवैध वसूली को लेकर ट्रक- डंपर यूनियन ने हंगामा कर दिया। विवाद होने की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद तीन लोगों को खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ागांव पुलिया के नीचे कुछ लोग रेत के डंपर व ट्रकों को रोककर किसी वाहन से 100 तो किसी से 150 रुपए वसूल रहे थे। ये लोग नगर निगम का ठेकेदार बता रहे थे। अवैध वसूली की सूचना मिलते ही डंपर-ट्रक यूनियन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। यूनियन के लोगों ने इस वसूली का विरोध किया। बड़ा गांव पुलिया के नीचे हंगामा होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। मुरार थाना पुलिस ने जांच के बाद विवेक पुत्र मोहन दुबे निवासी मुरार की रिपोर्ट पर कालू, राज व सतेंद्र के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal