ग्वालियर
डबरा
सिविल अस्पताल के अंदर व्यवस्थाएं मरीजों की मांग के अनुसार नहीं देखी जा रही है जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है सिविल अस्पताल के अंदर कुत्ते के काटने पर रेबीज इंजेक्शन लगाया जाता है जो रेबीज इंजेक्शन 1 अक्टूबर से सिविल अस्पताल के अंदर मौजूद नहीं है
जब इस संबंध में सिविल अस्पताल के संबंधित अधिकारी से रैबिज इंजेक्शन को लेकर बात की, तो उन्होंने बताया की डिमांड पत्र जिला हेल्थ अधिकारी को भेज दिया गया है 2 से 3 दिन के अंदर रेबीज इंजेक्शन सिविल अस्पताल में आ जाएगा
जहां आपको बता दें डबरा शहर के अलावा अनुभाग की 67 पंचायतो में रहने वाले लोग इसी अस्पताल पर आधारित है जबकि प्रतिदिन का आंकड़ा देखा जाए तो रैबीज के इंजेक्शन 10 से 15 मरीजों को प्रतिदिन लगाई जाते है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal