ग्वालियर-
डबरा
खुले मेंशौच के लिए गई 14 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर पड़ोस के ही चार युवकों ने दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपित उसे घर छोड़कर भाग गए। जब परिजनों ने किशोरी की गंभीर हालत देखी और पूछा तब मामला सामने आया।
इसके बाद परिजन शहर थाने पहुंचे और चारों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस ने उक्त चारों आरोपितों के खिलाफ पहले अपहरण का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों को घर पर दबिश देकर पकड़ लिया और आरोपितों का मेडिकल कराया। इसके बाद उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है
किशोरी के परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी सुबह शौच के लिए गई थी। तभी आरोपित उसे जबरदस्ती सुनसान में ले गए और उसे बंधक बनाकर आरोपित जीतू साहू (18) पुत्र हरिराम साहू निवासी जवाहर कॉलोनी, सोनेस (19) पुत्र कैलाश नामदेव निवासी जवाहर कॉलोनी, कपिल (20) पुत्र राजकिशन शिवहरे निवासी सदर और गोपाल (20) पुत्र लखन जाटव निवासी जवाहर कॉलोनी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। परिजनों ने करीब रात 11 बजे थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उक्त आरोपियों के घर में रात को ही दबिश दी और उनको पकड़ लिया। कॉलोनी में गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद लोगों के बीच सनसनी सी फैल गई है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal