ग्वालियर-
शिवपुरी- केग्रामीण शहरी लोग तंबाकू सेवन अधिक करते हैं, इसलिए ओरल
और लंग्स कैंसर के 70 फीसदी मरीज सामने आए हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण महिलाओं में हाइजीन परेशानी की वजह से सर्विक्स कैंसर तो शहरी क्षेत्रों में बच्चों को फीडिंग न कराने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा हैं। जिला चिकित्सालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले डेढ़ महीनों में 45 मरीज कैंसर के दर्ज हुए हैं, जिनमें 16 महिलाओं को सर्विक्स और ब्रेस्ट कैंसर और 29 पुरुष ओरल और लंग्स कैंसर से पीड़ित मिले हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र सचान ने किया है।
डॉ. सचान की मानें तो पिछले डेढ़ माह में प्रतिदिन औसतन 1 मरीज कैंसर का सामने आ रहा है। अब तक 45 मरीज कैंसर के पंजीकृत हुए हैं। खास बात यह है कि जिले की 20 लाख आबादी होने के बावजूद जिला चिकित्सालय में न तो बायोप्सी की सुविधा हैं और न ही कैंसर की उपचार पद्धति कीमोथेरेपी की। इससे कैंसर की चपेट में आकर असमय लोग काल कवलित हो रहे हैं और कीमोथेरेपी के लिए उन्हें ग्वालियर या भोपाल, इंदौर जाकर इलाज कराना पड़ रहा है।
महिलाओं को सबसे ज्यादा सर्विक्स और ब्रेस्ट, तो पुरुषों को है ओरल और लंग्स कैंसर, जिले में 20 लाख की आबादी होने पर भी कैंसर के इलाज की सुविधा नहीं
विशेषज्ञ बोले- हाईजीन परेशानी और ब्रेस्ट फीडिंग नहीं कराने के कारण महिलाओं को कैंसर का खतरा
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण
जांच सुविधा नहीं
कैंसर की जांच सुविधा सर्विक्स कैंसर में पेप स्मीयर की जरिए होती है, जो सुविधा अभी जिला चिकित्सालय में शुरु हुई है।लेकिन बायोप्सी की जांच सुविधा यहां मौजूद नहीं है। इससे मरीजों को समय रहते बीमारी का पता नहीं चल पता और वह इस रोग की चपेट में आकर जान गवां देते हैं। हालांकि जिला चिकित्सालय के लिए प्रस्ताव कीमोथैरिपी शुरु करने और सिकाई मशीन के लिए गया है। पर तीन माह बाद भी इस दिशा में कोई सुविधा शिवपुरी को नहीं मिली।
पुरुष तंबाकू सेवन अधिक करते हैं, इसलिए ओरल और लंग्स कैंसर के मिल रहे 70 फीसदी मरीज
ओरल और लंग्स कैंसर के लक्ष
इलाज की सुविधा नहीं
जिला चिकित्सालय में कैंसर के उपचार के लिए कोई सुविधा नहीं हैं। न तो यहां कीमोथैरिपी की कोई सुविधा है। और न ही इन्हे देने की व्यवस्था जबकि विशेषज्ञ डॉक्टर की यहां नियुक्ति हैं। लेकिन सरकार से दवाएं न आ पाने की वजह से यह सुविधाएं मरीजों को यहां नहीं मिल पा रहीं और मरीजों को ग्वालयिर,भोपाल जाने की मजबूरी होती है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal