ग्वालियर
मुरैना श्योपुर जिले के गसवानी थाने के वीरमपुरा गांव से मुरैना में स्थित बसैय्या वाली माता के दर्शनों के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी लोडिंग गाड़ी में एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में लोडिंग गाड़ी के ड्राइवर सहित एक 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना शनिवार रात 9.30 बजे के करीब जींगनी गांव के पास की है।

जानकारी के अनुसार श्योपुर जिले के गसवानी थाना क्षेत्र में स्थित वीरमपुरा गांव के आदिवासी मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन बसैय्या वाली माता के दर्शनों के लिए जा रहे थे। यह सभी लोग बस से वीरमपुरा से मुरैना आए।
यहां से इन लोगों ने एक लोडिंग वाहन हायर किया। रात 8 बजे के करीब लोडिंग वाहन मुरैना से हायर करने के बाद यह लोग रात 8.30 बजे बसैया रवाना हुए। जींगनी के पास जब लोडिंग जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने सीधी टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग चला रहे ड्राइवर (अज्ञात) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लोडिंग में सवार युवती संजना पुत्री लालाराम आदिवासी निवासी गसवानी को भी डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस सड़क हादसे में रामभजन पुत्र कदम आदिवासी, दफेदार पुत्र मनिका, रतीराम पुत्र परिमाल, रिंकू पुत्र रतीराम, रामादेवी पत्नी गनेशा, लखन पुत्र नत्थू, देवचंद्र पुत्र भोंदूराम, आशा पत्नी केदार, प्रदीप पुत्र लालाराम, वाइसराम पुत्र रामरतन, गनेशा पुत्र धनुआ आदिवासी सभी निवासी वीरमपुरा घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal