Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्य अहिंसा का मार्ग दिखाया: रीती पाठक गांधी जयंती पर सिंगरौली भाजपा ने किया सांसद श्रीमती रीती पाठक की अगुवाई में गांधी संकल्प यात्रा की शुरूआत।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर आज भाजपा जिला सिंगरौली के द्वारा सीधी संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्रीमती रीति पाठक की अगुवाई में गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई ।इस यात्रा में उनके साथ जिला अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र गोयल ,विधायक सिंगरौली राम लल्लू बैस ,विधायक चितरंगी अमर सिंह ,विधायक देवसर सुभाष वर्मा, महापौर सिंगरौली प्रेमवती खैरवार ,निगम अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा ,उपस्थित रहे

।यात्रा का शुभारंभ वैढ़न जिला चिकित्सालय से किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि गांधीजी के सत्याग्रह आंदोलन ने अंग्रेजों को घुटने पर ला दिया। उन्होंने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया ।इस दौरान उन्होंने बताया कि यह यात्रा सीधी संसदीय क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ किलोमीटर तक हर विधानसभा क्षेत्र में 31 अक्टूबर तक चलेगी ।इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने की मुहिम को जन आंदोलन बनाने की बात कही ।उन्होंने इसे लेकर कहा मोदी जी देश को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेकर निकले हैं ।इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने की जिम्मेदारी देश की जनता और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं पर है ।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को नष्ट होने में लगभग 400 साल लगते हैं ।इसका हमारे स्वास्थ्य और वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है ।आइए आज हम प्लास्टिक के थैले का उपयोग न करने का प्रण लें ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि आज देश राष्ट्रपिता की डेढ़ सौवीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। सत्य और अहिंसा का जो मार्ग बापू ने हमें दिखाया था आइए उस रास्ते पर चलने का प्रण लें और स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने आसपास की जगहों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं ।जब हम स्वच्छता को अपने जीवन में उतारेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां उसका अनुसरण करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान नगर के बुद्धिजीवी वर्ग से मिलकर धारा 370 एवं आर्टिकल 35 के हटाए जाने के महत्व पर चर्चा की गयी ।

*भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भारतेन्दु पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में राजेश तिवारी ,सूरज प्रताप पांडे ,आशा यादव ,मधु झा ,सरोज शाह, कुन्ता सिंह, सीमा जयसवाल ,विनोद चौबे, गिरजा पांडे ,विजया सिंह, प्रवीण तिवारी, सुंदर शाह, एकतीस चंद्र बैस,हीरा देव विश्वकर्मा ,डॉक्टर रविंद्र सिंह ,डी एन शुक्ला, मोहम्मद कुद्दूश,बिजय बैस मुकेश तिवारी ,विक्रम सिंह ,मीना चौबे ,वीरेंद्र पाठक ,कुश सिंह, राजेंद्र सिंह ,हरिदास गुप्ता ,रीता सिंह, संजीव अग्रहरी ,ज्योति चौरसिया श्रवण बैस ,शंकराचार्य पाठक, सुरेश शर्मा लालबाबू बैस, रजनीश पांडे ,संदीप शुक्ला ,देवेश पांडे ,आशीष, अरुण चतुर्वेदी ,अभय कांत तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...