बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर जिला मुख्यालय बैढन के बिलौंजी स्थित नवीन जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर 2:00 बजे तक रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ ।

जिसमे मुख्य रूप से इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर- केव्हीएस चौधरी, डीएफओ – विजय सिंह, संघप्रिय (आईएएस), रेडक्रॉस उपाध्यक्ष- मनोज प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, दैनिक भास्कर सम्पादक- गोपाल अवस्थी, रहवासी कल्याण सचिव – एसडी गर्ग, राजीव कुमार सिंह, जैनेन्द्र मेहरा, जितेंद्र सिंह, विक्रम कुमार पटेल, अजय कुमार शाह, शिवम तिवारी, राजेश पटेल, अभ्यास शाह, विनय कुमार शाह, सन्तोष कुमार शाह, शनि शाह, दिग्विजय सिंह, प्रवीण, इंजी.मनीष कुमार सहित सभी ने एक *”नई सोच”* व *”बदलाव”* के साथ रक्तदाताओं ने स्वैक्षिक रक्तदान किया ।
वही महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर रेडक्रास चेयरमैन -राजमोहन श्रीवास्तव द्वारा घोषणा की गयी कि अध्यक्ष एंव जिला कलेक्टर की अनुमति से जिले के अति कुपोषित बच्चे जिनमे खून की कमी है उन्हें रेडक्रास द्वारा निःशुल्क में रक्त (खून) दिये जाने का निर्णय भी लिया गया है ।
*इनकी उपस्थिति में हुआ रक्तदान कार्यक्रम*
*रेडक्रॉस उपाध्यक्ष एवं सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली ऋतुराज, नपानि सिंगरौली आयुक्त- शिवेंद्र सिंह, जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी पटेल, रेडक्रास चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव, सिविल सर्जन – डॉ.एनके जैन, रेडक्रास उपाध्यक्ष- डॉ.डी.डी. मिश्रा, सचिव- डॉ. डी.के. मिश्रा, संजय प्रताप सिंह, ब्लड बैंक मेडिकल डायरेक्टर- डॉ. आर.डी. द्विवेदी, मिथिलेश मिश्रा, जितेंद्र सिंह, सुरेश गिरी, राजीव सिंह, कोऑर्डिनेटर -.जयप्रकाश दुबे, टेक्निकल सुपरवाइजर- अमित श्रीवास्तव , टेकनीशियन- नीतू सिंह , ट्रेनी टेक्नीशियन- सुनीता शाह , अटेंडेंट – रामकली रजक सहित जिला चिकित्सालय के डॉक्टर – नर्स – स्टाप सदस्य मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal