बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री मा कमलनाथ जी के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी बड़े धूमधाम से गांधी जी की 150वीं पुण्यतिथि को मना रही है और यह कार्यक्रम लगातार पूरी 1 वर्ष तक चलेगा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के

निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ने आज कांग्रेस कार्यालय मे गांधी जी की 150वीं जयंती और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मनाई कांग्रेस कार्यालय कोठी में गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम और संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने उनके जीवनी और आदर्शों पर प्रकाश डालकर पूरे क्षेत्र में घर-घर उनकी विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया है आज वर्तमान राजनीतिक परिवेश में जिस तरह से गोडसे की राजनीतिक विचारधारा आज के युवाओं पर हावी करने की कोशिश की जा रही है भारत देश के हित में भारत के हित के लिए आज के युवाओं को गांधीजी की विचारधारा को उनके आदर्श मूल्यों को अपनाने की और बताने की जरूरत है जिसकी दिशा में कांग्रेस पहल कर रही है कांग्रेस पार्टी ने अपने देश के महापुरुषों को यादगार और उनके जीवन के आदर्शों को बचाकर लोगों को उनका अनुसरण करने के लिए प्रयास कर रही है भारतीय जनता पार्टी की सरकार और आर एस एस ने मिलकर जिस तरह से भारत देश के कांग्रेस पार्टी के महापुरुषों को बदनाम करने की कोशिश की है गांधीजी को जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने बदनाम करने की कोशिश की है भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस गांधी विचारधारा को खत्म कर सकती हैं महात्मा गांधी जी ने भारत के युवाओं को कांग्रेस पार्टी ने जुड़ने के लिए 1924 में आह्वान किया था उसमें भारत देश से लाखों की संख्या में युवा कांग्रेस की तरफ आकर कांग्रेस के सदस्य बनकर भारतीय आंदोलन के हिस्सा बने थे आज वैसे ही वक्त आ गया है कॉन्ग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद तिलक राज सिंह ने संगोष्ठी में संबोधित करते हुए बताया कि महात्मा गांधी जी भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के आदर्श है आज गांधीजी के कारण विश्व अहिंसा दिवस उनके जन्मदिन को मनाया जाता है सभी लोगों को उनके आदर्शों को आज स्वीकार करने की जरूरत है तभी हमारा देश और आज की युवा तरक्की कर पाएंगे वही संगोष्ठी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजों के सबसे बड़े साम्राज्य को हटाया था आज उसी का परिणाम है कि भारत लगातार विश्व में अपना स्थान बनाते जा रहा है विश्व गुरु बनता जा रहा है गांधीजी एक बार जो ठान लेते थे उस पर भी अडिग रहते थे आज कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी जी के विचारों को जो कि कांग्रेस की विचारधारा है उसे घर घर तक सभी युवाओं तक पहुंचाने का निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है निश्चय ही हम सभी लोग मिलकर गांधीजी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे वही आज गोडसे विचारधारा को खत्म करने की जरूरत है जो आर एस एस गोडसे विचारधारा को आज के युवाओं के बीच में बांट रहा है उसे हटाने की जरूरत है तभी हमारा देश हमारा क्षेत्र और आज के युवा विकास कर पाएगा महात्मा गांधी जी का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान है उनके योगदान को आज हम सबको मिलकर बताने की जरूरत है गांधी जी को हमारा देश कभी नहीं भूल पाएगा किंतु गोडसे विचारधारा आर एस एस और भाजपा गांधी जी को खत्म करना चाहते हैं उनके विचारधारा को समाप्त करना चाहते हैं। लेकिन सफल नहीं हो पाएगा
कार्यक्रम में मौके पर मौजूद रहे जिला अध्यक्ष तिलकराज सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष रामअशोक शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष जागबली बैस मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला रेनू शाह पूर्व महापौर प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुन्दरन पान्डे य पुष्पराज सिंह जिला उपाध्यक्ष रूपेश पान्डेय अरुण सिंह अनिल सिंह जिला महामंत्री अशोक शाह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम निवास तिवारी लखन लाल शाह अनुज कुमार शुक्ला दीपेंद्र सिंह सेवादल के अध्यक्ष रामबाबू सिंह शहर अध्यक्ष राम दयाल शाह राम ब्रिज कुशवाहा उग्रसेन शर्मा सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे ।वही कांग्रेस सेवा दल के साथ कांग्रेस के समस्त नेता मिलकर कांग्रेस कार्यालय कोठी से सड़क मार्ग से पैदल बापू जी के भजन और महात्मा गांधी अमर रहे लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारों के साथ पूरे शहर को गुंजायमान करते हुए माजन मोड़ राजीव गांधी की प्रतिमा तक पहुंचकर गांधी जी का प्रिय भजन कांग्रेसियों ने गाया इस अवसर पर कांग्रेसी काफी खुश नजर आ रहे थे वही लोग दुकानों से बाहर निकलकर जाते हुए महात्मा गांधी जी के प्रति कांग्रेस की इस अपार प्रेम को लोग बहुत खुशनुमा माहौल में खुश हो कर के देख रहे थे और आनंद ले रहे थे बड़े गौरव की बात है कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मदिन बड़ी धूमधाम से कांग्रेस के लोगों ने आज जिले में मनाया साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कार्यक्रमों में भी गांधी जी की जयंती मनाई गयी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal