Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

क्लीनिक, और निजी नर्सिंग होम में बने तलघरों में तुड़ाई की तो डॉक्टरों के केबिन, मेडिकल स्टोर और गोदाम मिले

ग्वालियर
अस्पताल रोड पर रविवार को नगर निगम की टीम अवैध तलघरों पर कार्रवाई करने पहुंची। यहां अस्पताल और डॉक्टरों की केबिन के नीचे तलघर माैजूद थे, जिनमें केबिन, मेडिकल स्टोर, दवाओं का गोदाम, धुलाई क्षेत्र बना रखे थे। कुछ में ऑक्सीजन सिंलेडर रखे हुए थे। भवन मालिकों ने तलघरों को आगे से पूरी तरह बंद कर दिया था, जिससे नजर नहीं आएं। मदाखलत अमले को ऐसे तलघर खोजने में मशक्कत करना पड़ी। इनकाे ढूंढकर निगम ने छह घंटे में 17 संपत्ति मालिकों के तलघरों में तुड़ाई की। इनमें से 11 मकान मालिकों पर 65-65 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर 7.15 लाख रुपए वसूली। श्री डायग्नोसिस सेंटर प्रबंधन के तलघर में तुड़ाई की गई लेकिन संचालक ने जुर्माना नहीं भरा। इसी बीच यहां माैके पर एक कांग्रेस नेता पहुंच गए। उनकी अाैर निगम के अमले के बीच कार्रवाई को लेकर झड़प भी हुई। निगम अफसर अब उक्त सेंटर पर बड़ी कार्रवाई करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मदाखलत अमले की टीम को देखकर मकान मालिक केके अग्रवाल का नौकर शटर बंद कर निकल गया। जब जेसीबी से तुड़ाई शुरू की, तब वह दौड़कर आया और शटर खोला। यहां पर तलघर में दो कमरे बने हुए थे।
 
हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में नगर निगम की टीम सुबह 10 बजे 8 जेसीबी मशीन और मदाखलत अमले को लेकर पहुंच गई थी। तलघरों में कार्रवाई ठीक हो रही है या नहीं। इसको देखने के लिए आयुक्त संदीप माकिन खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी तलघर है, उसे खाली कराकर पार्किंग बनाई जाए। कार्रवाई में सिटी प्लानर प्रदीप वर्मा, सहायक सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल, भवन अधिकारी राकेश कश्यप, वीरेंद्र शाक्य, राजीव सोनी, पवन शर्मा, सतेंद्र यादव, वेदप्रकाश निरंजन के अलावा जेडओ मनीष कनौजिया, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव,मनीष यादव, यशवंत मैकले, राजीव आदि शामिल थे।
कुल तलघर:933
 
 
मकान के तलघर में बने थे चार केबिन परिवार अस्पताल की लाइन में सुनील गुप्ता के मकान में चार ताले लगे थे। जेडओ मनीष कन्नोजिया ने पूछताछ की, तब मौके पर खड़े व्यक्ति ने कबूल किया कि मकान उनका है। फिर बताया कि सुनील गुप्ता का है, वे बाहर गए हैं। ताले खुलवाए गए, तो सीढ़ियों के ऊपर लोहे की चादर रखी हुईं थी। उन्हें हटाया गया तो नीचे डाक्टरों के चार केबिन मिले। निगम टीम ने इसे खाली कराने के लिए कहा। वहीं विद्या कैंसर अस्पताल केके अग्रवाल का बताया जा रहा है। वहां पर ताला लगा हुआ था। तुड़ाई शुरू होते ही नौकर सामने आ गया। यहां 12 फीट नीचा तलघर बना था। इन पर की कार्रवाई : अस्पताल रोड पर विलायत राम सूरी ( श्री डाग्नोसिस सेंटर), डा. ध्रुव प्रेमी ( प्रेमी अस्पताल), हीरा चांडक (चांडक अस्पताल), गोविंद बागडोरिया (कल्याण अस्पताल), केके अग्रवाल ( विद्या कैंसर अस्पताल),डा.खुशी रमानी (कायाकल्प अस्पताल), टीसी चांदिल (कार्तिक अस्पताल), स्नेहलता अग्रवाल, योगेश बंसल, अनिल रमेशचंद्र, रामकुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता, नितिन झाम, राम फूलवदिया, राजीव गुप्ता के अलावा माधव डिस्पेंसरी के सामने संचालित दो अस्पताल के तलघरों में भी कार्रवाई की गई।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...