ग्वालियर-बारिश का औसत पूरा भले ही पूरा न हो पाया हो, लेकिन 70 करोड़ की लागत से बनीं सड़कें जरूर बारिश के कारण उखड़ गईं। कुछ जगह तो हालात ये हैं कि 25 से 50 मीटर तक सड़क दिखाई ही नहीं दे रही है। अब इन सड़कों के रख-रखाव पर 15 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी। इनमें से लगभग दस करोड़ रुपए नगर निगम उन सड़कों के मेंटेनेंस पर खर्च करेगा जो गारंटी पीरियड में नहीं आतीं।
आनंदपुर ट्रस्ट की आेर जाने वाली सड़क जहां रोजाना प्रतिघंटा करीब 400 छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।

इसके लिए निगम ने शासन को पत्र लिखकर 7.88 करोड़ रुपए की राशि मांगी है। कम क्षतिग्रस्त सड़कों के मेंटेनेंस के लिए दो करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। लगभग इतनी ही राशि ठेकेदारों द्वारा गारंटी पीरियड की सड़कों के मेंटेनेंस पर खर्च होगी। 30 सड़कों के मेंटेनेंस का काम 25 सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal