बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली को स्वच्छता में देश मे नम्बर-1 लाने एवं स्वस्थ रखने हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा लाखो रुपये खर्च कर नगर निगम क्षेत्रो के प्रत्येक वार्डो में समय – समय पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।

वही जिला मुख्यालय से सटे नगर पालिक निगम सिंगरौली इंदिरा वार्ड क्र. 41 गनियारी के शांतिनगर में आवारा जानवर सूअरों के आतंक से मोहल्लावासी काफी परेशान है, वही स्थानीय बताते हैं कि सुअर पालक- रमेश निवासी- विन्ध्यनगर द्वारा बीच बस्ती में सूअर पालन किया जा रहा है जो पालक द्वारा खुले में छोड़ दिये जाते हैं वहीं पर शक्तिनगर – विध्यनगर – बैढन के होटलों से प्रतिदिन एमपी 66 एल 0365 टेम्पो से बचा हुआ सड़ा गला खाना परिवहन कर बने बस्ती के बीच बने सुअर बाड़े में लाया जाता है और वहाँ पर थोड़ी सी हवा व बारिस होती है बदबू के कारण नाक दबाकर निकलना व चलना पड़ता है एवं स्थानीय लोग बीमार होते रहते है आये दिन तू तू – मैं मैं की स्थिति बनी रहती है यह नजारा देखने को मिलता है वही शांतिनगर में दो मंदिर स्थित है वही पास में सूअर फंसा कर मारने – काटने लोगों को देखने को मिलता है और कभी – कभी सुअर का झुण्ड निकलते समय छोटे बच्चो को काटने के लिये दौड़ पड़ते हैं ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त महोदय से निवेदन करते हुये माँग की है सूअरबाड़े को दूसरे जगह शिफ्ट करने व बदबूदार सड़े गले बचे खाने न लाया जाये इसी को लेकर कई बार मना करने के बाद आजकल करके कई महीने बीत गये और आवारा जानवर सूअरो खुले में छोड़ना बंद नहीं कर रहे हैं स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त है और आने वाले दिनों में बदबू व बीमारियों से बचा जा सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal