(मध्यप्रदेश /छत्तीसगढ़)।कुलदीप सिंह (सन्नी )
HS NEWS/सिंगरौली/मोरवा:-मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत के दिव्य संस्कार कान्वेंट हायर सेकण्डरी स्कूल कुसवई, प्राइवेट स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई भूसे के जैसे बच्चों को भरा जाता है स्कूल बस में, प्रशासन की आंखों में बंधी काली पट्टी।
अभी कुछ दिन पूर्व मैं हुए सेपीएन्ट स्कूल की घटना जिसमें 2 मासूम बच्चों की हुई थी दर्दनाक मौत, यह देखने के बाद भी दूसरे प्राइवेट स्कूल संचालकों की बड़ी लापरवाही रोजाना सामने आ रही है। पहले ऐसी दर्दनाक घटना होने के बाद भी प्राइवेट स्कूल संचालकों की आंखें अभी तक नहीं खुली, या तो ये खोलना ही नही चाहते।

30 सीटर स्कूल बस मैं भूसे के जेशे बच्चों को ठूस-ठूस के भरा जाता है वो भी 50 से 60 बच्चों एवं 10 मैडम लगभग 60 से 70 जन 30 सीटर मिनी बस में। फिर भी प्रसाशन की नजर इन के ऊपर नही पड़ रही है।
स्कूल संचालकों के ऊपर या तो प्रशासन मेहरबान है, या दुशरी घटना होने का इंतजार कर रहा है। घटना होने के बाद भी बिना नंबर के स्कूल बस चलाई जा रही है वोभी बिना कोई सेफ्टी के, स्कूल ने बच्चों को लाने- ले जाने के लिए अपनी खुद की 30 सीटर मिनी बस स्कूल के द्वारा चलाई जा रही है। जिसमें लगभग 50 से 60 बच्चे एवं 10 से 12 टीचर मौजूद रहते हैं कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना नन्हे-मुन्ने बच्चों के बिना सेफ्टी के ऐसे स्कूल संचालक के ऊपर सख्त से सख्त कारवाही होनी चाहिए। क्यों की स्कूल में बच्चे 6 से 7 घंटे पढ़ाई करने के बाद जब वो घर को लौटते है तो उन्हें बस में खड़े होकर सफर करते हुए अपने घर लौटना पड़ता है, वो भी धक्का-मुक्की खाते हुए।
प्रशासन मेहरबान तो स्कूल प्रबंधक पहलवान।
वाहन में कुल बच्चों की संख्या लगभग 50 से 60 एवं 10 टीचर कुल मिला के 70 रहे मौजूद। वो भी छोटी मिनी स्कूल बस में सोचने वाली बात है। पर स्कूल प्रबंधक को कोई फिक्र नहीं।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal