Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फूफ थाने में पदस्थ एसआई गुप्ता सहित 20 पुलिस जवानाें ने की मारपीट,जबरन लगाया डकैती अधिनियम

ग्वालियर-

। रक्षपाल ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि क्वारी नदी पर मैं गणेशजी का विसर्जन कर रहा था। इस दौरान फूफ थाने में पदस्थ एसआई रोहित गुप्ता सहित अन्य 20 पुलिस जवानाें ने मुझे गाली दी। मना किया तो रोहित गुप्ता ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से मुझ पर तीन फायर किए जिसके बाद लाठियों से पीटा। वहीं पुलिस ने मेरा एक 10 हजार का मोबाइल और एक सोने की अंगूठी भी छीन ली।भाजयुमो जिला मंत्री रक्षपाल ने गुरुवार शाम को अपने बचाओ में टीआई संजय सोनी काे आवेदन दिया

विवाद -उलझे फूप के एसआई से

बैरियर पर मौजूद फूप थाना के एसआई गुप्ता मौजूद थे। उन्होंने भी भाजयुमो नेता को नदी के घाट तक गाड़ी ले जाने से रोक दिया। इस पर भाजयुमो नेता का उनसे विवाद होने लगा।

आरोप हे एसआई गुप्ता के साथ मारपीट कर दी। बचाव में गुप्ता ने अपनी पिस्टल निकाली। लेकिन इसे भी भाजयुमो नेता ने छुड़ा लिया। पिस्टल लॉक होने की वजह से पुलिस ने पीछे से भाजयुमो नेता को दबोच लिया। वहीं पिस्टल छुड़ाने के दौरान एसआई गुप्ता का हाथ किसी ने मुंह से बुरी तरह काट लिया। वहीं उनके सिर में पिस्टल का बट मारा, जिससे उनका सिर फट गया। बताया जा रहा है कि झगड़े में आठ से 10 फायर हुए। हालांकि पुलिस का कहना है कि फायरिंग आरोपी पक्ष की ओर से हुई है।

रक्षपाल को जमीन पर गिराया

रक्षपाल को काबू में करने और पिस्टल की नली नीचे करने जमीन पर पटका रक्षपाल सिंह।

कब्जे में लेकर वापस ली पिस्टलपुलिस जवानों ने बल प्रयोग करने के बाद रक्षपाल से छीन ली सर्विस पिस्टल।

विरोध: भाजयुमो नेताओं ने घेरा थाना

घटना के बाद फूप पुलिस ने भाजयुमो मंत्री रक्षपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह सूचना जैसे ही जिले में फैली वैसे ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर सहित अन्य भाजयुमो नेता फूप थाना पहुंच गए। बाद में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह व वरिष्ठ नेता मायाराम शर्मा, फूप थाना प्रभारी संजय सोनी से बात करने पहुंचे। लेकिन कुछ देर बाद वे लौट गए।

रोष: टीआई बोले- हमारा दरोगा पिटा है

इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूराम गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, केशव सिंह और भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर फूप थाना आए। उन्होंने फूप टीआई सोनी से भाजयुमो नेता की ओर से आवेदन देने और उनका मेडिकल कराने को कहा। इस पर टीआई ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी हो गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद मेडिकल कराया जाएगा। लेकिन जब भाजपा नेताओं ने पहले मेडिकल कराने की जिद की तो टीआई सोनी ने सख्त लहजे में कहा कि हमारा दरोगा पिटा है, नियमानुसार कार्रवाई होगी।इसके बाद भाजपा नेताओं ने भाजयुमाे मंत्री से मुलाकात की।

कार्रवाई: इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

फूप पुलिस ने एसआई रोहित गुप्ता की फरियाद पर रक्षपाल सिंह कुशवाह निवासी शास्त्री नगर, विनोद सिंह कुशवाह निवासी शास्त्री नगर, जितेंद्र तोमर, टंटी राजावत, श्याम सिंह निवासी भारौली सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 307,353, 332, 393,294, 186, 147, 148, 149 और 11/13 एमपीडीके एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

फूप थाने के टीआई संजय सोनी ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौराना भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री रक्षपाल ने एसआई के साथ मारपीट की है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही न्यायालय में पेश कर दिया गया।

आरोप: पुलिस ने एकतरफा की कार्रवाई,

नदी तक गाड़ी ले जाने से रोका तो ने एसआई ने  भाजयुमो मंत्री को पीटा, , फायरिंग

रक्षपाल के पिस्टल छीनते ही पिल पड़े पुलिसकर्मी, जमीन पर गिराकर नीचे रखे रहे पिस्टल की नली

पिस्टल छीनते ही छीना झपटी

 

भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने इस मामले में कहा है कि युवा मोर्चा जिला मंत्री रक्षपाल सिंह परिवार के साथ गणेश विसर्जन के लिए गए थे। तभी फूप के एसआई रोहित गुप्ता ने उनके साथ अभद्रता की। वहीं पुलिस ने पर एक तरफा कार्रवाई कर ओछी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने कहा कि जिले के सभी थानों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानबूझकर झूठे मुकद्दमे दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कांकर ने कहा कि एक ओर पुलिस प्रभारी मंत्री के कथित भांजे को पकड़कर छोड़ देती है। जबकि दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं को जबरन प्रताड़ित किया जा रहा है।

 

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...