ग्वालियर-
भिंड फूफ मेंक्वारी नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान भाजयुमो जिला मंत्री रक्षपाल सिंह और फूफ थाने के एसआई रोहित गुप्ता में झड़प हो गई थी। झड़प के दौरान एसआई को आत्मरक्षा में सर्विस पिस्टल से गोलियां चलानी पड़ी थी। इस झड़प में एसआई गुप्ता और भाजयुमो नेता को चोट लगी थी। फूफ अस्पताल में एसआई का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें परीक्षण कर डॉ. निखिल अग्रवाल ने तलवार और कुल्हाड़ी के वार से चोट लगना बताया था। शुक्रवार को दूसरे दिन जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने एसआई का दोबारा परीक्षण किया है, जिसमें चोट धारदार हथियार से नहीं बताई गई है।
भाजपा नेतागणेश विसर्जन के दौरान फूफ भिंड दरोगा- मारपीट के मामले को डकैती अधिनियम लगाया टीआई फूफ ने किया पद का दुरपयोग

झूठा मामला दर्ज किया फूफ टीआई ने किया पद का दुरपयोग निलंबित किये जाने की मांग
एसआई के सिर में धारदार हथियार से नहीं हुआ वार, फूफ में तलवार-कुल्हाड़ी से बताई थी चोट


भिंड फूफ में दरोगा को कुल्हाड़ी नहीं मरी जबकि पुलिस ने एफआई आर में मनमाने तरिके से लिखा
एसआई के सिर में धारदार हथियार से नहीं हुआ वार, फूफ में तलवार-कुल्हाड़ी से बताई थी चोट
एसआई गुप्ता को फूफ थाने से लाइन भेजा गया है। एसपी रूडोल्फ अल्वारेस का कहना है, एसआई की ओर से लाइन के लिए आवेदन दिया गया था।
यह है पूरा मामलाः
प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प में एसआई रोहित गुप्ता के घायल होने पर फूफ थाने में भाजयुमो नेता रक्षपाल सिंह और उनके भाई बनिया उर्फ विनोद कुशवाह सहित साथियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, एमपीडीपीके एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस की ओर से बताया गया था कि रक्षपाल सिंह गाड़ी नदी में लेकर जा रहे थे। रोकने पर उन्होंने एसआई रोहित गुप्ता का गिरेबान पकड़ लिया था और कुल्हाड़ी से वार किया था। साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। पिस्टल छीनने लगा था, जिससे बचाव में 2 फायर किए। भाजयुमो नेता की ओर से उनके चाचा नरेश सिंह ने आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि विसर्जन के दौरान रक्षपाल सिंह को एसआई रोहित गुप्ता ने गालियां दी। रोकने पर एसआई गुप्ता ने जान से मारने की नीयत से सर्विस रिवॉल्वर से 3 फायर किए। गोली बाएं हाथ और सिर के ऊपर छूकर निकली। आवेदन में पुलिस पर मोबाइल, 10 हजार रुपए, सोने की अंगूठी छीनने का आरोप था।
भाजयुमो नेता भिंड से ग्वालियर रेफरः
क्वारी नदी के घटनाक्रम के बाद फूफ पुलिस ने भाजयुमो नेता को गिरफ्तार कर देर शाम कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में भाजयुमो नेता के वकीलों ने जिला अस्पताल में दोबारा से मेडिकल परीक्षण कराने का आवेदन दिया था। उनके इस आवेदन पर कोर्ट ने भाजयुमो नेता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया था। परीक्षण के बाद भाजयुमो नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। आधी रात के बाद भाजयुमो नेता के परिजन ने उन्हें ग्वालियर रेफर करने की बात कही। इसके बाद परिजन उन्हें अपनी मर्जी से ग्वालियर जेएएच के लिए रेफर करा ले गए।
भाजपा की पीसी आज, प्रदेशाध्यक्ष 18 को आएंगेः
भाजयुमो नेता पर कार्रवाई के बाद से भाजपा रणनीति तैयार कर रही है। शनिवार को दोपहर में सर्किट हाउस पर जिलाध्यक्ष नाथू गुर्जर, अटेर विधायक अरविंद भदौरिया और अन्य भाजपा नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं 17 सितंबर को प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह मुरैना से देर रात भिंड आ जाएंगे। 18 सितंबर को प्रदेशाध्यक्ष भिंड में ही रहेंगे। बताया जा रहा है वे स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर कानून व्यवस्था को लेकर आंदोलन में साथ रह सकते हैं। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के पास भी पहुंची है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal