ग्वालियर-
आमतौर पर आपने सुना होगा कि आंगनबाड़ी-कार्यकर्ता और सहायिकाएं आदिवासियों के कुपोषित बच्चों के इलाज में लापरवाही करती हैं, लेकिन श्योपुर जिले में मामला कुछ-कुछ इससे अलग है। यहां पर परिजनाें काे ही अपने कुपाेषित बच्चाें के इलाज की फिक्र नहीं है। इसकी मुख्य वजह आदिवासी परिवारों का अंधविश्वास और भ्रम है। उन्हें डर रहता है कि कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराएंगे तो उन्हें जरूरत पड़ने पर उसे खून भी देना पड़ेगा। अब प्रदेश सरकार ने तय किया है कि आदिवासियों से उनके कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए खून नहीं लिया जाएगा। बच्चे को जरूरत पड़ती है तो स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग अपने स्तर पर ब्लड की व्यवस्था करेंगे।

मालूम हो कि जिले में 4300 अतिकुपाेषित बच्चे हैं।
अब 200 रु. मिलेगी मजदूरी: सरकार की अाेर से ऐसे बच्चाें के परिवार काे रोज 100 रुपए मजदूरी मिलने के बाद भी वे बच्चाें काे इलाज के लिए भेजने में न केवल अानाकानी करते हैं बल्कि अमले से लड़ तक जाते हैं। महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने पिछले दिनाें श्योपुर दौरे में एक कुपोषित बच्चे को देखकर उसे भर्ती कराने के लिए कहा तो उसका परिवार उनसे बहस करने लगा। इसके चलते अब मजदूरी भी साै से बढ़कर दाे साै रुपए राेज कर दी गई।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal