Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नाती की हत्या रेत माफिया द्वारा की खबर सुनते ही 85 साल की दादी की सदमे से मौत, पूरे गांव में शोक दो आरोपीगिरफ्तार

ग्वालियर-
डबरा पिछोर में रेत के विवाद में मंगलवार को पवन की गोली मारकर हत्या की गई थी। जब यह बात मृतक की दादी को बुधवार को पता चली तो खबर सुनकर उन्हें भी सदमा आ गया और उनकी भी मौत हो गई। दो दिन में घर में लगातार दो मौत होने से परिजनों सहित पूरे गांव में शोक है। दरअसल रेत के विवाद के चलते मंगलवार को पवन पुत्र सिरनाम रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन यह बात परिजनों ने मृतक पवन की दादी गोमा बाई को नहीं बताई थी।
बुधवार को जब परिजनों ने उठावनी के बाद मुंडन कराया और घर पहुंचे तो दादी गोमाबाइ ने मुंडन का कारण पूछा। जब बूढ़ी दादी को अपने नाती पवन की हत्या की बात पता चली तो उन्हें सदमा आ गया और वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी। इस दौरान वहीं गिर जाने से कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पवन को दादी गोमा बाई बहुत प्यार करती थी। वह 85 साल की होने के बाद भी स्वस्थ थीं, लेकिन नाती की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उनकी मौत हो गई।
पिछोर के जनकपुर गांव में एक दिन पहले रेत माफिया ने की थी युवक की हत्या
युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी बुधवार को पुलिस ने किए गिरफ्तार
हत्या के आरोप में पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
उधर रेत विवाद पर गत दिवस युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किर लिए। हत्याकांड में रेत का कारोबार करने वाले सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था। हत्या के बाद इस मामले में पिछोर थाना प्रभारी पप्पू यादव की लापरवाही को देखते हुए उन्हे एसपी द्वारा लाइन अटैच कर दिया गया था। साथ ही इस मामले की जांच बिलौआ थाना प्रभारी अखिलेश पुरी गोस्वामी को दे दी गई थी। रेत से जुड़ा होने के कारण और तनाव पूर्ण माहौल होने के कारण पुलिस इस मामले को लेकर हत्याआरोपियों को पकड़ने को लेकर प्रेशर में हैं। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में बिलौआ टीआई गोस्वामी ने मुख्य दो आरोपियों यज्ञेय और राकेश को पिछोर कस्बे में ही बस स्टेंड क्षेत्र के पास से पकड़ लिया है। दोनो आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त 315 बोर के दो कट्‌टे बरामद किए हैं।
मामले में दो आरोपियों को कट्‌टे सहित पकड़ा है
 पवन यादव हत्याकांड के दो आरोपियों को पिछोर में बस स्टेंड के पास से पकड़ा है। दोनो आरोपियों के पास से एक-एक 315 बोर का कट्‌टा बरामद किया है। पूछताछ की जा रही है।  अखिलेशपुरी गोस्वामी, टीआई
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...