बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन श्री गणेश पूजा प्रतिमा विर्सजन एवं मोहर्रम ताजिया त्यौहार को लेकर के हिन्दू – मुस्लिम गंगा – जमुनी की तहजीब आज भी मिशाल कायम है शांतिपूर्ण भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने हेतु खुशी के मौके पर खलल डालने वालो को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन के मागदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – नगर पुलिस

अधीक्षक – सिटी कोतवाली बैढन – विन्ध्यनगर एवं नवानगर व क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक व चौकी प्रभारी – जिला यातायात पुलिस – रिजर्व पुलिस बल प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस के जवानो ने पैदल फ्लैग मार्च किया ।
*फ्लैग मार्च में जिला पुलिस अधीक्षक साथ मे चले जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़ता रहा वही जयन्त के गोल मार्केट में फ्लैग मार्च का समापन के समय जिला पुलिस अधीक्षक – श्री रजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी पुलिस हमेशा आप के सेवा के लिये है और कभी भी कोई समस्या हो तो पुलिस की मदद ले पुलिस बल को भी सम्बोधन में कहा कि आप भीड़ का हिस्सा न बने और अपनी ड्यूटी ततपरता से करे वर्ष भर 10 से 12 त्यौहार आते है अगर इसमें किसी प्रकार की चूक हुई तो लोग वर्षो याद करते है इसलिए अपने अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य करे ।*
वही 10 सितम्बर को समूचे जिले में मोहर्रम पर ताजिया निकलेगी और वही 12 सितम्बर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन की जायेगी वही कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहे मद्देनजर आज रात रविवार को देर शाम बैढऩ- विन्ध्यनगर व नवानगर थाना क्षेत्र में तकरीबन 200 पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया और यह फ्लैग मार्च कोतवाली बैढऩ से प्रारम्भ होकर अम्बेडकर चौक, बस बस स्टैंड मस्जिद चौक, गनियारी, विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के नवजीवन बिहार होते हुए जयंत बस पड़ाव होकर नवानगर थाना के निगाही, अमलोरी, माजन मोड़ में फ्लैग मार्च किया गया ।
*उक्त पुलिस पैदल फ्लैग मार्च में मुख्य रूप से एएसपी- प्रदीप शेन्डे, नगर पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर, तीनों थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी निरीक्षक- अरुण पाण्डेय, निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी, निरीक्षक- यूपी सिंह, यातायात प्रभारी निरीक्षक- आरएन आर्मो, आरआई – आशीष तिवारी, सूबेदार – अजय प्रताप सिंह, शासन चौकी प्रभारी- प्रियंका मिश्रा, जयन्त चौकी प्रभारी- महेंद्र पटेल, अन्य एसआई – एएसआई, प्रधान आरक्षक व आरक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस जवान पैदल मार्च करते हुये सड़क पर हूटर सायरन की आवाज सुनकर स्थानीय लोग चौक गये और खड़े होकर देखने लगे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal