Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गजनबी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, लेकिन उसने थोडा रहम किया था,शिवराज सरकार ने 15 साल महमूद गजनवी की तरह लूटा

ग्वालियर -मप्र  के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि शिवराज सिंह ने के नेत्तृव में भाजपा सरकार ने 15 साल में मध्य प्रदेश को महमूद गजनबी की तरह लूटा है। गजनबी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, लेकिन उसने थोडा रहम किया था। शिवराज के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले 15 सालों में ऐसा कोई विभाग नहीं बचा जहां लूट नहीं की गई हो। पूरा प्रदेश खोखला हो गया है। इसी समस्या से सीएम कमलनाथ को जूझना पड़ रहा है।
राजस्व मंत्री गोविंद सिंह ने ग्वालियर में भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
गजनबी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, लेकिन उसने थोडा रहम किया था

मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि गजनवी ने जब हिंदुस्तान में लूटपाट मचाई थी तब वह रहम करके कुछ छोड़ गया था। भाजपा तो गजनवी की ग्रांड फादर निकली। भाजपा द्वारा लगाए गए ट्रांसफर उद्योग के आरोप पर उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव को इस बात की चुनौती थी कि वे मेरे बारे में इसे साबित करके बताएं। उन्होंने कहा था कि अगर मैंने ऐसा किया है तो मंत्री मंडल से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति छोड़कर घर चले जाएंगे। तब गोपाल भार्गव ने कहा था कि मैं आपके बारे में नहीं कर रहा हूं।

दोनों बड़े नेता : प्रदेश में चल रहे कांग्रेस के आंतरिक धमासान पर गोविंद सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह देश के बड़े नेता हैं तो उमंग सिंघार प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार है। मामला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास पहुंच गया है। जल्दी ही सबकुछ ठीक हो जाएगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...