Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

महिला एवं बाल विकास द्वारा आयोजित “मीडिया कार्यशाला” में “घर-घर पोषण त्यौहार” के तहत “राष्ट्रीय पोषण माह”* एनीमिया – कुपोषण से मुक्ति दिलाने हेतु जनआंदोलन का देना होगा रूप दिलाया गया शपथ।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनाँक 08/09/2019

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “राष्ट्रीय पोषण” के तहत जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खून की कमी एनीमिया से ग्रस्त व कुपोषण से मुक्ति दिलाने हेतु जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास परियोजना सिंगरौली के तत्वाधान में एक “मीडिया कार्यशाला”संपन्न हुआ ।

उक्त कार्यशाला में एनीमिया एवं कुपोषण से मुक्त कराने हेतु 01 सितंबर से 30 सितंबर 2019 तक *”घर-घर पोषण त्यौहार”* के तहत जनजागरूकता हेतु एक जनआंदोलन का रूप देकर लोगो को जागरूक किया जायेगा और साथ- साथ गर्भवती महिलाओं को समय – समय पर टीकाकरण चेकअप कराये वही नवजात शिशु का जन्म होते ही एक घण्टे के अंदर मां का पहला गाढ़ा दूध पिलाये क्योकि माँ का स्तनपान कराने से रोग से लड़ने की क्षमता बच्चों में प्रदान करती है वही 0 से लेकर 2 वर्ष तक मा का स्तनपान कराये और शिशु को 06 माह होने के बाद दूध के साथ-साथ पौष्टिक आहार थोड़ा-थोड़ा देना शुरू करें और वजन लंबाई के हिसाब से अपने नजदीकी आगनबाडी केंद्र व स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता द्वारा समय – समय पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा के आंख- जीभ वगैरह चेकअप कराये जाये और रक्त की मात्रा 11.5 से कम से हो तो अपने स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराये वही स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों में किशोरियों को बुलाकर में जनजागरूकता कार्यक्रम कर 18 वर्ष से कम उम्र में शादी – विवाह न करे क्योंकि शरीर का संपूर्ण विकास होना बहुत ही आवश्यक है समय से पूर्व शादी – विवाह होने के कारण तमाम बीमारियां एवं परेशानियों होती है और आगनबाड़ी केंद्रों में *”मंगल दिवस”* में धात्री व गर्भवती महिलाओं को गोद -भराई – टीकाकरण- अन्नप्राशन – किशोरियों को जागरूक किये जायें और एनीमिया से बचने के लिये कैल्शियम एवं आयरन की गोली टीकाकरण नियमानुसार सेवन करें ।

उक्त गर्भवती महिला एवं शिशु मृत्यु दर में कमी और कुपोषण मुक्त कराने हेतु *”घर-घर पोषण त्यौहार”* के तहत जनजागरूकता हेतु महिला एवं बाल विकास अधिकारी- रामप्रवेश मिश्रा, पीआरओ- बीके शर्मा, परियोजना अधिकारी- अरविंद सिंह चंदेल ने *”मीडिया कार्यशाला”* के माध्यम से शपथ दिलाते हुये सहायक सचिव – सचिव – सरपंच – पार्षद, स्वास्थ्य विभाग – आशा कार्यकर्ता आगनबाडी सहायिका- आम जनमानस जिले के जनप्रतिनिधि से अपील की है उक्त जन आंदोलन का हिस्सा बने और अपनी -अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये मृत्यु दर में कमी लाने और एनीमिया – कुपोषण से मुक्ति दिलाने हेतु आप सभी लोग आगे आये एक दूसरे को जागरूक करते हुये, स्वस्थ सिंगरौली – सुंदर सिंगरौली बने ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...