Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एग्रो सॉल्वेंट प्रोडक्ट्स दतिया से मिलावट के संदेह में सोयाबीन तेल का सैंपल ,बडौनी से दूधका सैंपल लिया

ग्वालियर
दतिया में खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम लगातर जिले में खाद्य सामग्रियों का सैंपल ले रही है। ताकि मिलावट करने वालों पर पूरी तरह प्रतिबंध लग सके। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग के दिनेश नीम ने टीम के साथ दतिया से रिफाइंड तेल और बडौनी से दूध का सैंपल लिया।
खाद्य अधिकारी दिनेश निम सर्वप्रथम टीम के साथ दतिया से एग्रो सॉल्वेंट प्रोडक्ट्स से सोयाबीन तेल का सैंपल लिया। इसके बाद वह टीम के साथ बडौनी पहुंचे। जहां उन्होंने मलखान यादव की दूध डेयरी से दूध का सैंपल लिया। दोनों ही जगहों से लिये गए सैंपलों को राज्य खाद्य प्रयोग शाला भोपाल भेजा जाएंगा। जहां सैंपलों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर सैंपल फैल पाये जाते है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में जिस तरह खाद्य विभाग की टीम कार्रवाई कर रही। उससे मिलावट करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
 
इनका कहना हैः-
 
दतिया से रिफाइंड तेल और बडौनी से दूध का सैंपल लिया गया है। दोनों ही सैंपलों को जांच के लिए प्रयोग शाला भेजा जाएगा। अगर जांच में सैंपल अनामक पाया जाता है। तो संबंधित के खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
दिनेश निम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...