ग्वालियर
आलू, भविष्य का खाद्य है, यह बात रिसर्च में भी सामने आई है। इसमें, बाकी खाद्य पदार्थो के मुकाबले भरपूर पोषक तत्व मौजूद हैं, बावजूद इसके लोगों का मानना है कि आलू खाने से न मोटापा बढ़ता है और न ही शुगर। यह पूरी तरह से भ्रांति है। आलू में सबसे कम 0.1 फीसदी फैट होता है। यह कहना है सेंट्रल पोटेटो रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ.एसके चक्रवर्ती का। उन्होंने बताया कि रिसर्च के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आलू खाने के गलत तरीके से शरीर में फैट बढ़ता है।
आलू पराठे में बटर लगाकर खाएं तो मोटापा बढ़ेगा, लेकिन उसी आलू का भर्ता बनाकर खाएं तो फैट नहीं बढ़ेगा।
।
आलू में सभी विटामिन, भविष्य का खाद्य

Jazzy
आलू ही एक ऐसी सब्जी है, जिसमें, शरीर के लिए जरूरी सभी विटामिन हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, प्रोटीन, फैट है। डॉ.चक्रवर्ती बताते हैं कि इन सभी विटामिन के होने की वजह से इसे भविष्य का खाद्य कहा जाता है। आज भी लोग आलू से फैले भ्रम की वजह से इसका सेवन कम करते हैं। चावल की तरह, न तो इसमें शुगर है और बटर की तरह न ही इसमें फैट है। इतना ही नहीं जितना प्रोटीन एक अंडे में होता है उतना ही प्रोटीन एक आलू में है लेकिन दाल की तरह आलू में प्रोटीन की मात्रा नहीं पाई जाती।
बेलारूस में सबसे ज्यादा आलू खाते हैं
डॉ.चक्रवर्ती के मुताबिक आलू सबसे ज्यादा बेलारूस के लोग खाते हैं। वहां एक व्यक्ति साल में औसतन 180 किग्रा आलू खाता है। वहीं भारत में सालभर में प्रति व्यक्ति आलू की खपत औसतन 23 से 24 किग्रा है। यदि आलू से शरीर में फैट और शुगर बढ़ता तो मेरा मानना है कि बेलारूस के लोग ज्यादा मोटे और शुगर से पीड़ित होते। आज भी देश में भ्रम की वजह से आलू का सेवन करने से लोग कतराते हैं, जबकि यह बात रिसर्च में साबित हो चुकी है कि आलू एक कम्प्लीट फूड है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रीशियन होता है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal