बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन *शिक्षक दिवस* के अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन का केक काटकर मनाया गया ।

वही बताते है कि सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न पेपर क्राप्ट द्वारा विद्यालय को सजाया गया और इसके पश्चात कक्षा छः से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र- छात्राओं ने क्रमशः नेहा सोनी, अनुराधा शाह, स्वाति, अभय , सुनीता , अनुराग, सुरेश, संदीप , रिंकी, प्रिंस, अंकित एवं अन्य कई द्वारा महामहिम डॉ राधाकृष्णन के प्रतिमा को पुष्पांजलि स्वरूप श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं अपने विद्यालय के गुरुजनों का चरण वंदन किया गया ।
उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंधक – ओमप्रकाश शाह द्वारा प्रधानाध्यपिका- संगीता शाह, शिक्षिकाये- रिंकी सिंह, आयुषी गुप्ता, शशि विश्वकर्मा, संध्या शाह, नीतू सोनी, शिवानी सेठ, भारती सोनी, सीमा शाह एवं कर्मचारी- संजय शाह व मंगली देवी को उपहार प्रदान किया गया उक्त कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कप गेम, चेयर रेस व शिक्षा के महत्व के ऊपर प्रश्नमंच का भी आयोजन किया गया ।
*उक्त कार्यक्रम के समापन के दौरान प्रबंधक द्वारा समस्त छात्र- छात्राओं को आशीर्वाद स्वरूप डॉ. राधाकृष्णन जी के जीवनी के बारे में बताया गया एवं इसके बाद मिष्ठान वितरित किया गया ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal