बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 05/09/2019 को गनियारी अम्बेडकर चौक के पास होटल कोहिनूर में संचालित है “इंडस एकेडमी”संचालक- जावेद अशरफ के द्वारा आज दिनांक 05/09/2019 को देश के पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न एवं इसके पूर्व में शिक्षक रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे उनके जन्मदिन पूरे देश भर मे “शिक्षक दिवस” रूप में मनाया जाता है वही एकेडमी के अधय्यनरत छात्रों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली

राधाकृष्णन जी के आदर्शों पर चलने हेतु प्रकाश डाला गया और उनके किये गये कार्यों को सराहा गया और और “इंडस एकेडमी” के अध्ययनरत छात्र – छात्राओं को 2018 – 2019 सत्र सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्रों में सलिना सिद्दीकी, अनामिका सिंह, समीक्षा जाड़े, सत्यम तिवारी, संस्कार हिरेखन, नावेद अख्तर, पितांसा कुमारी वही कक्षा 12 सीबीएससी- आईएएससी बोर्ड के छात्र – छात्राओं में शिखा दुबे, सिमरन सहाय, मुस्कान खान को आये हुये अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
उक्त शिक्षक दिवस कार्यक्रम में “इंडस एकेडमी” संचालक- जावेद अशरफ, समाजसेवी- अशरफ अली अंसारी, इम्तियाज अहमद (डेवलपमेंट ऑफिसर एलआईसी),शिक्षक – विजय तिवारी, पीके सिंह, रामेश्वर तिवारी, आशीष मिश्रा, ए.के. सिंह, सरफराज सिद्दीकी, सागर तिवारी, कार्यक्रम के मंच का सफल संचालन स्टूडेंट- साहिबा सिद्दीकी के द्वारा किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal