Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का “शिक्षक दिवस” पर इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय परिसर में बड़े धूमधाम से केक काटकर मनाया गया जन्मदिन।।

बढ़ता कारवाँ /सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम *”शिक्षक दिवस”* के अवसर पर भारत रत्न से नवाजे गये एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व में शिक्षक रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन के अवसर पर 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप मनाया जाता है और उक्त विद्यालय द्वारा कल दिनांक 05/09/2019 को बड़े धूमधाम से “शिक्षक दिवस’ मनाया गया ।

कार्यक्रम में भाग- 1, भाग -2 विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक चित्रकला पर्यावरण सुरक्षा पर प्रतियोगिता करायी गयी और सर्वप्रथम में शिक्षकों के द्वारा केक काटकर एवं अपने-अपने विचार बच्चों को अवगत कराया इसके बाद सभी को विद्यालय प्रबंधक द्वारा सभी को सम्मानपूर्वक उन्हें शिक्षक दिवस पर गिफ्ट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी को विद्यालय से संचालक द्वारा अपने उदबोधन में शिक्षक दिवस की शुभकामनाये देते हुये समस्त छात्र- छात्राओ को भी कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभकामनाये दी और वही कार्यक्रम समापन के दौरान सभी को स्वल्पाहार व मिष्ठान वितरण किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के संस्था प्रमुख – जेबी गुप्ता, प्राचार्य नीलम अग्रहरी, उप प्राचार्य ब्यूटी चौधरी, सहायक प्रधानाध्यापक चंद्रकला अग्रहरी, रीचा, रुचि आकांक्षा, दीपा सिंह, शालिनी सिंह, पूजा जायसवाल, आकांक्षा, सावित्री पटेल, अलका, दीपाली पटेल, वंदना गुप्ता, ज्योति, गार्गी तिवारी, सुनीता, नूपुर तारा, दीपक गुप्ता, सुनील शाह, अजीत, राकेश गुप्ता, अमित, शिवशंकर, चंदा सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाये सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...