Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

इंडियन रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आज मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर बैढन के छात्रो को प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, इसमें इंडियन रेडक्रास सोसायटी के द्वारा बच्चो को प्राथमिक चिकित्सा कैसे दे और आम जन मानस को प्राथमिक उपचार से क्या फायदे होगें इससे रूबरू कराया गया।

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर के माईनिंग विभाग के छात्रो को सामुदायिक भवन बैढन के सभागार में आज मंगलवार की दोपहर इंडियन रेडक्रास सोसायटी द्वारा छात्रो को प्राथमिक चिकित्सा प्रषिक्षण दिया गया, इस प्राषिक्षण के दौरान लगभग 30 से ज्यादा बच्चो ने अपनी सहभागिता दर्ज करायी, रेडक्रास सोसायटी के फर्स्ट एड ट्रेनर डॉ डी के मिश्रा के द्वारा छात्रो को पहले बेसिक लाईफ सपोर्ट सिस्टम, सी.पी.आर., एवं अकस्मिक दुर्घटना में प्राथमिक चिकित्सा कैस प्रदान की जाये इसके बारे मे छात्रो को सिखाया गया, साथ ही उन्होने बताया कि दैनिक जीवन में यह कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके उपरांत डॉ. आर डी द्विवेदी फर्स्ट एड एग्जामिनर द्वारा रेडक्रास सोसायटी के इतिहास सहित अन्य बिंदुओ मे प्रकाष डाला गया,

यह प्रषिक्षण प्रतिदिन मंगलवार से शुक्रवार तक समय सुबह 08 बजे से 10 बजे तक चलेगा, इसमें रजिर्स्टड बच्चो को फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दि जा रही है।
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के बच्चो को ट्रेनिंग देने के दौरान डॉ. आर डी द्विवेदी फर्स्ट एड एग्जामिनर , डॉ डी के मिश्रा फर्स्ट एड ट्रेनर, जय प्रकाष दुबे कॉडिनेटर, अरविंद विष्वकर्मा कार्यालय सहायक, षिवकांत शाह, मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...