Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सेना के जवान ने की खुदकुशी, 15 अगस्त को पिता बनने की खुशी में छुट्टी लेकरआया था

ग्वालियर- मुरार त्यागी नगर में  रात सेना के जवान सूरज शर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है।

जवान की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह 15 दिन पहले ही पिता बना था। पिता बनने की खुशी में सूरज घर छुट्टी पर आया था। सूरज के आत्महत्या करने पर परिवार के लोग भी स्तब्ध है। पत्नी बेसुध हो गई है। सभी की समझ में नहीं आ रहा है कि सूरज ने ऐसा क्यों किया ? जवान के आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए मुरार थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। त्यागी नगर मुरार में निवास करने वाले सूरज पुत्र हरिविलास शर्मा सेना में है। उसकी पोस्टिंग वर्तमान में पंजाब में हैं। सेना में भर्ती होने के बाद एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। 15 अगस्त को सूरज पिता बना था। पिता बनने की सूचना मिलते ही सूरज छु्‌ट्टी लेकर घर आ गया। परिवार के नजदीकी लोगों का कहना है कि वह काफी खुश था।  सुबह सामान्य था, किसी से कुछ नहीं बताया परिजन का कहना है कि सूरज सुबह से सामान्य था। किसी बात को लेकर परेशान है, ऐसा उसने न तो किसी को बताया और नहीं उसके चेहरे से पता चल रहा था। गुरुवार की शाम को अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को पता चला कि सूरज ने सल्फास खा लिया है। परिजन सूरज को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। देर रात जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर मुरार थाना पुलिस पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में आत्महत्या करने के कारण अनभिज्ञता जताई है। पुलिस खुदकुशी करने का कारण पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...