ग्वालियर -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 1970 में घर छोड़ दिया था। वह मेरे ही नहीं बल्कि पूरे देश के भाई बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अच्छे कार्यो के चलते ही देश ने उन्हें दुबारा प्रधानमंत्री बनाया है। यह बात ग्वालियर प्रवास पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पहलाद मोदी ने कही। पहलाद मोदी ने कहाकि मैं किसी पार्टी का नेता नहीं हूं। मैं गुजरात में अपनी राशन की दुकान संभालता हूं।

साथ ही समाज की सेवा कार्यो में लगा रहता हूं। मेरा उद्देश्य है कि समाज एकजुट होना चाहिए। समाज के सभी बच्चे शिक्षित होना चाहिए। उन्होंने कहाकि मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया गया है। अनुच्छेद 370 हटाने के सवाल पर उन्होंने कहाकि यह बहुत साहसिक फैसला है और यह फैसला सही है। उन्होंने 370 पर जो फैसला लिया उसे पूरे देश ने स्वीकार किया है। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहाकि सुप्रीम कोर्ट सर्वोपरि है वह जो भी फैसला लेगा उसका देश स्वागत करेगा।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal