Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बाइक में आग लगाकर युवक किले से कूंदा, पेड़ पर अटकने के बाद, लोगों से जान बचाने के लिये मदद भी मांगी, 3 घंटे चले रेस्क्यू में नही मिला


ग्वालियर,
सास-बहू के मंदिर के पास किले पर बाइक में आग लगाने के बाद एक युवक के आत्महत्या करने के इरादे से खलबली मच गई। किले से कूदे युवक ने किसी झाड़ी में अटकने के बाद चिल्लाकर लोगों से बचाने के लिये मदद मांगी। अपना नाम सुनील रावत निवासी आनंद नगर भी दिया। लोगों को एक दोस्त का मोबाइल नंबर भी दिया।

दोस्त ने पूरी बात सुनने के बाद मोबाइल स्विच्डऑफ कर लिया। युवक के किले से कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को तलाशने के लिये दमकल दस्ते को बुला लिया। 3 घंटे चले रेस्क्यू में युवक नही मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह तक के लिये स्थगित करना पड़ा। बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर शिवनगर मोतीझील निवासी श्याम रावत के नाम पर दर्ज है। पुलिस पार्टी युवक का पता लगाने के लिये शिवनगर व आनंद नगर भेजी गईं हैं।
किले पर सास-बहू मंदिर के पास सेवानगर की तरफ से एक युवक के कूदने की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाने के टीआई वायएस तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस को प्राचीन सास-बहू मंदिर के पास एक बाइक जली हुई हालत में मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक ने जान देने के लिये कूदने से पहले बाइक में आग लगाई है।
बचाओ-बचाओं चिल्ला रहा था- पुलिस को किले पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवक नीचे पेड़ में अटका हुआ था। युवक ने बताया कि वह गिरने के बाद झाड़ियों में अटक गया है। उसका नाम सुनील रावत निवासी आनंद नगर है। उसने लोगों को अपने एक दोस्त का मोबाइल नंबर देते हुये बताया कि इस नंबर पर मेरे गिरने की सूचना दे दो। वह मुझे बचाने के लिये आ जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस मोबाइल नंबर कॉल कर सुनील के गिरने की सूचना दी। लेकिन कोई मौके पर नही आया। पुलिस ने किले से नीचे झांककर देखा तो कोई नजर नही आया। पुलिस ने आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नही मिला। पुलिस ने युवक को तलाशने के लिये फायर बिग्रेड को मौके पर बुला लिया।
3 घंटे चला रेस्क्यू, रस्सी से बांधकर दमकलकर्मी को भी नीचे उतारा- फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया ने बताया कि किले से कूंदे युवक को तलाशने के लिये किले की तलहटी में 3 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत सेवानगर की तरफ से भी दमकल कर्मियों को चढ़ाकर सर्च कराया गया। इसके अलावा एक कर्मचारी को रस्से से बांधकर झाड़ियों में उतारकर युवक को तलाश कराया गया। आधी ऊंचाई तक पहुंचकर दकमल कर्मी ने युवक को आवाज भी लगाई। लेकिन कोई जवाब नही मिला। बारिश के कारण किले के आसपास कांटेदार झाड़ियां उग आई हैं। जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी आई। काफी कोशिशों के बाद युवक का कुछ पता नही चल सका। अंधेरा होने के कारण सुबह तक के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा। क्योंकि अंधेरे में युवक की तलाश करना खतरनाक हो गया था।
शिवनगर व आनंद नगर में युवक की तलाश- टीआई वायएस तोमर ने बताया कि तलहटी में युवक के नही मिलने पर सास-बहू मंदिर के पास मिली बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर को सर्च करने पर पता चला कि यह बाइक शिवनगर मोतीझील के श्याम रावत के नाम रजिस्टर्ड है। युवक का पता लगाने के लिए पुलिस पार्टी आनंद नगर व शिवनगर भेजी गईं हैं। किले से कूदे युवक के दोस्त ने भी अपना मोबाइल नंबर भी स्विच्डऑफ मिल रहा है। पुलिस ने बताया कि
यह भी आशंका-
1- झाड़ियों में अटकने के बाद युवक को नीचे उतरने के लिये कोई सहारा मिल गया। और वह उसकी मदद से किले की तलहटी में उतरकर पुलिस के डर से गायब हो गया।
2- झाड़ियों पर से पकड़ ढीली होने के बाद नीचे की तरफ गिरकर अन्य किसी झाड़ी में अटक गया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...