(मध्यप्रदेश /छत्तीसगढ़) कुलदीप सिंह (सन्नी)
HS NEWS/सिंगरौली/मोरवा:-
_मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भूसा मोड़ में मजदूरी का कार्य वाले युवक के साथ मारपीट कर उसकी महिला साथी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को मोरवा पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार।

_*रविवार रात 9:30 बजे फरियादिया रीना कुमारी (नाम परिवर्तित)* पिता रमेश सिंह गोड़ उम्र 19 साल निवासी ग्राम सुल्तान खुर्द थाना चितरंगी हालमुकाम की रहने वाली। मोरवा में मज़दूरी कर *अपने साथी नवीन* के साथ वापस लौट रही थी की भूसामोड़ शिव मंदिर के पास बैठे तीनो बदमाशों ने उन्हें रोककर पहले उसके साथी नवीन के साथ मारपीट की फिर युवती को पकड़ मंदिर के पास एकांत में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद मोरवा थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाई।_
_मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया। जिसके बाद *पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शिंदे व एसडीओपी मोरवा डॉ कृपाशंकर द्विवेदी के निर्देशन पर मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह* ने टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।_
_मोरवा क्षेत्र में हुए सामूहिक दुराचार जैसे संवेदनशील मामले की जांच *एसडीओपी मोरवा डॉ कृपाशंकर द्विवेदी ने स्वयं अपने हाथों में लेली और थाना मोरवा को सूचना मिलने पर चौकी शासन से महिला पुलिस अधिकारी *उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा* को बुलवाकर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा मामले की विवेचना शुरू की गई। रातो रात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ व मुखबिर की सूचना के आधार पर *भूसामोड़ निवासी निसार खान पिता गफूर खान उम्र 16 वर्ष को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने और अपने साथियों का जुर्म कबूल लिया। जिसके बाद पुलिस ने घटना के अभियुक्त दोनों अन्य आरोपी *दिनेश कुमार साह पिता रामरक्षा साह उम्र 20 वर्ष निवासी नेहरू नगर एवं *रमेश साहू पिता तुलसी साहू उम्र 18 वर्ष निवासी पंजरे बस्ती को उनके आवास से धर दबोचा।* मोरवा पुलिस ने तीनों के विरुद्ध अपराध *क्रमांक 396/19 धारा 376, 376 (डी), 323 आईपीसी एवं 3-2(5)* एससी एसटी एक्ट के तहत सभी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया।_
_*उक्त कार्रवाई में एसडीओपी डॉ कृपाशंकर द्विवेदी, निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक विनय शुक्ला, प्रधान आरक्षक राजेश द्विवेदी, आरक्षक राकेश यादव, जानकी तिवारी सुबोध सिंह तोमर की अहम भूमिका रही।*_
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal