बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में ब्याप्त विभिन्न समस्याओं को जिला कलेक्टर सिंगरौली के आदेशों की हो रही अवहेलना को लेकर शिवसैनिक संगठन ठोंको मध्यप्रदेश जिला इकाई सिंगरौली ने कलेक्टर को एक शिकायती पत्र सौंपा है।

वही संगठन के एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है और 07 दिवस के अन्दर कार्यवाही न होने की दशा में भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है ।
संगठन की मांग है कि कृषि प्रयोजन पट्टा 02 अक्टूबर 1984 के पूर्व से काबिजों का सर्वे कराकर 05 एकड़ तक का पट्टा दिलाया जाय एवं खसरे में दर्ज कराया जाय तथा गरीबों का नाम बीपीएल में दर्ज कराया जाये और ग्राम बाघाडीह, चिनगीटोला, गुल्लीडाड में तत्काल सर्वे कराकर 0 से 10 एकड़ तक का वनाधिकार पट्टा दिया जाय और
शिव सैनिक संगठन ठोंको ने यह भी मांग की है कि ग्राम पंचायत बरगवां में सरपंच/सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवसर द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की जांच स्वयं कलेक्टर द्वारा संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष जाँच कराये जाये और संगठन द्वारा दिये गये समस्त आवेदनों की फाइल मंगाकर कार्यवाही की जाय।
मौके पर शैलेन्द्र सिंह चौहान संगठन अध्यक्ष, श्याम बिहार, मदीनाखातून, केशमती बैगा, दशमतिया बैगा, बिहारी बैगा, सोनमती बैगा, सुरसती बैगा, मो. अबुल कैश, शिव प्रसाद बियार, रामअवतार यादव, इलाकेदार, गंगा प्रसाद, मानिकराम पनिका सहित सैकड़ो की संख्या में आदिवासी ग्रामीण महिला – पुरुष सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal