ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 27/08/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत् मंगलवार को कलेक्टर द्वारा विभिन्न समस्याओं का निराकरण हेतु जनसुनवाई की जाती है ।
जिसमे आज खुटार के ग्राम पंचायत क्षेत्र कंजी के कोटेदार भगवानदास शाह द्वारा शासकीय उचित मूल्य खाद्यान्न की दुकान संचालित है स्थानीय निवासी उपभोक्ता सोमकुमार शर्मा – जमुना प्रसाद शर्मा – केतकरण शर्मा ने

कलेक्टर के जनसुनवाई में देरी से पहुचने बाद कलेक्टर कार्यालय के आवक – जावक शिकायत शाखा में लिखित में आवेदन पत्र दिया है कहा कि शा.उचित मूल्य की दुकान बराबर नही खुलता है न खुलने के कारण कलेक्टर कार्यालय शिकायत की है और बताया जा रहा कि पूरे महीने भर में शनिवार और रविवार को ही 2 दिन ही कोटा खुलता है बताते है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन लेना घंटों एवं कई दिनों तक ताका – झांकी इंतजार करना पड़ता है और वहीं पर बताते हैं कि 20 किलो की जगह 19 किलो 35 किलो की जगह 34 किलो 15 किलो जगह पर 14 किलो इसी प्रकार की प्रति राशन कार्ड में 1 किलो अनाज की कटौती कोटेदार- भगवानदास शाह के द्वारा कटौती की जाती है और कोटेदार द्वारा कहा जाता है कि मेरा जहाँ शिकायत करना वही करो हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा केवल महीने के शनिवार और रविवार को ही खोलूंगा कोटेदार की दबंगई से क्षेत्रवासी परेशान है ।
*वही स्थानीय निवासी सोम कुमार शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को केरोसिन नहीं दिया जाता है कोटेदार द्वारा कालाबाजारी किया जाता है और पीड़ित पक्ष ने कलेक्टर के माध्यम से उचित जाँच कर कार्यवाही माँग की है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal