बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन युवा टीम और नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में सिगरौली में आमजन मानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से लगातार 2014 से हर वर्ष बारिश के मानसून के दौरान आयोजित कार्यक्रम “आइए साहब पेड़ लगाएं” – 5 अभियान का आज का बैढ़न कोर्ट से कलेक्ट्रेट के बीच पौधरोपण कार्यक्रम ऐन वक्त पर निरस्त कर दिया गया ।

वही हफ्ते भर से की जा रही तैयारी में पानी फिर जाने और नये स्थल के चयन की बात पर टलने को लेकर *”युवा टीम सिंगरौली” और “नवजीवन रहवासी कल्याण समिति”* के सदस्य बेहद दुखी और निराश हैं।
*बताते चलें कि यह बिना किसी सरकारी अनुदान और सहयोग के समाजसेवियों का अपना एक अनूठा अभियान है जिसमें अभी तक शहर में और आसपास के गांवों के सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूल कार्यालयों, बाजारों आदि में लगभग 5000 वृक्षारोपण किये जा चुके हैं जो आज लहलहा रहे है सभी सदस्य देखकर आत्मसन्तुष्टि महसूस करते है और खुशी होती है ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal