बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 26/08/2019 को समय सीमा बैठक के दौरान जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी के द्वारा कार्यो में कसौटी लाने एवं अधिकारियों – कर्मचारियों को नियमित रूप से उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों – कर्मचारियों एवं क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को भी मोबाईल एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति कार्यालय में आने और जाते समय दर्ज करने के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान उपस्थित जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया गया ।

वही कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि मेरे द्वारा अपनी भी उपस्थिति मोबाईल एप के माध्यम से दर्ज की जायेगी और यह उपस्थिति अनिवार्य रूप से 1 सितंम्बर 2019 से सभी विभागों में लागू होगी एवं एप मे दर्ज उपस्थिति के अनुसार ही वेतन का आरहण किया जायेगा ।
*बैठक के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी- ऋतुराज, नगर पालिक निगम आयुक्त – शिवेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर एसपी मिश्रा, बीपी पाण्डेंय, एसडीएम- ऋषि पवार, डिप्टी कलेक्टर – रवि मालवीय, जिला परिवहन अधिकारी – एसपी दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी- बृजेश मिश्रा, अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग – एपी तिवारी, डीपीसी – एसके त्रिपाठी जिले अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।*
उक्त बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा समस्त राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने – अपने क्षेत्र में आने वाले हल्के के फौरी नामातरण, वारिशाना, सीमांकन, पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करना और *”प्रधानमंत्री किसान संम्मान निधि योजना”* के तहत जिन किसानों के आवेदन अभी तक प्राप्त नही हुये उनसे शीघ्र आवेदन प्राप्त करे और *”प्रधानमंत्री किसान संम्मान योजना”* हेतु जो राशि उपलब्ध करायी गयी राशि नियामानुसार किसानों को खाते में भेजाना सुनिश्चित करे ।
उन्होनें निर्देश दिया कि चल रहे कार्य में तेजी लाये तथा हल्का वार इसे पोर्टल पर अपलोड करे और भारी वर्षा के दौरान हुई क्षति के आकलन एवं प्राकृतिक आपदा से क्षति हुई की जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिये कि अपने अपने क्षेत्रों के भू- अर्जन से संबंधित राशि जो बैंको में जमा है उसका भुगतान कर दिया गया है या अभी भी शेष इसका प्रमाण परियोजना वार बैकों से लिया जाना सुनिश्चित करे और कलेक्टर के द्वारा समय सीमा के अंतर्गत निराकृत किये जाने वाले पत्रों के निराकरण की जानकारी विभागवार लेने के बाद *”आपकी सरकार आपके द्वार के तहत”* आयोजित शिविरो में प्राप्त हुये आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिया गया कि समय सीमा में आवेदनों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे और निराकरण के पश्चात आवेदनों को पोर्टल में अपलोड किये जाये।
कलेक्टर के द्वारा पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुयें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि पुराने हैन्डपंम्पों और डीएमएफ फण्ड से स्वीकृत जिन हैन्डपंम्पों का खनन किया गया है उनका अलग – अलग फोटोग्राफ का नाम के साथ ही खनन किये गये स्थल की जानकारी प्रस्तुत करे।
*बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुयें कलेक्टर ने मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि वर्षा जनित बिमारियों मलेरिया बुखार के रोकथाम हेतु व्यपक स्तर पर क्षेत्र में तैनात अमले का सजग करे ताकि समय पर इनकी रोकथाम की जा सके और कलेक्टर ने जिले में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरो तथा झोलाछाप डाक्टरों को विरूद्ध दल गठित कर कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया एवं कार्यवाही की जानकारी से अवगत कराने का निर्देश दिया गया ।*
कलेक्टर ने नगर निगम के द्वारा चलाये जाने वाली सूत्र सेवा बसो के आवागमन व यात्रियो के रूकने हेतु प्रमुख स्थलो पर सेड निर्माण करने की जानकारी लेने के बाद निर्देश दिये कि शहर से अन्य जिलो में मध्य चलने वाली बसो का संचालन शीघ्र प्रारम्भ कराया जाय।
बैठक के दौरान में सीएम हेल्प लाईन तथा जनसुवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिया गया कि अभी तक कुछ विभागों के द्वारा आवेदन का निराकरण नही किया गया है और सौ दिवस से लंबित आवेदन का भी निराकरण नही किया गया है और ऐसे आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण कर अवगत कराया जाये और वही कलेक्टर के द्वारा शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुयें जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन हाईस्कूल और हायर सेकन्ड्री विद्यालयो में अभी तक टीवी नही लगवायी गयी ऐसे स्कूल के प्राचार्यो को करण बताओं नोटिस जारी करे साथ – साथ ही इनकी वेतन रोकने की कार्यवाही करे और बैठक के दौरान कलेक्टर ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुये खाद्य आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि अपात्र व्यक्तियों का नाम गरीबी रेखा में अंकित नाम काटने की कार्यवाही प्रत्येक पंचायतों में जिला स्तरीय दल गठित कर जॉच करे और पात्र हितग्रहियों का नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal