ग्वालियर -डबरा मंडी मेंकिराया जमा न करने पर मंडी की भारसाधक अधिकारी और एसडीएम जयति सिंह ने मंडी में स्थित 26 दुकानों को सील कर दिया था। इनमें से 11 व्यापारियों द्वारा सील तोड़े जाने की बात कही जा रही है। बुधवार काे मंडी में व्यापारियों की दुकानें खुलवाने पहुंची प्रदेश सरकार की मंत्री व डबरा विधायक इमरती देवी ने व्यापारियों द्वार दुकानाें की सील तोड़ने से इंकार किया है। मंत्री का कहना है वे खुद मंडी में गई थी और जिन व्यापारियों ने दुकानों के किराए के चेक जमा कर दिए थे, उन दुकानों को मंडी सचिव ने उनके सामने खोला था। व्यापारियों द्वारा दुकानों की सील तोड़े जाने की बात गलत है। एसडीएम टाेटल झूठ बाेल रही हैं।दरअसल, मंडी में मंडी प्रशासन ने मंडी में बनाई 26 दुकानें व्यापारियों को किराए पर आवंटित की थीं। लेकिन व्यापारियों ने इसका किराया नहीं दिया। 11 से अधिक बार मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को नोटिस दिए। लेकिन उसके बाद भी व्यापारियों ने न तो किराया जमा किया और न ही दुकानें खाली कीं। इससे मंडी बोर्ड के अधिकारियों के आदेश पर मंडी की भारसाधक एसडीएम जयति सिंह के निर्देश पर मंडी सचिव अनिल शर्मा और तहसीलदार नवनीत शर्मा ने 17 अगस्त को दुकानाें काे सील कर दिया था। इस मामले में प्रदेश सरकार की मंत्री इमरती देवी सुमन मंडी पहुंची थी और व्यापारियों की बैठक ली थी। इस दाैरान मंत्री ने एसडीएम काे भी बुलाया था लेकिन एसडीएम यहां नहीं पहुंची। इसके बाद मंत्री ने कुछ व्यापारियों से किराए के चैक मंडी सचिव को दिलवाए और सामने ही दुकानों को खुलवाया। इसके बाद एसडीएम जयति सिंह ने अपने एसडीएम वॉट्सएप ग्रुप पर रात 11.30 पर स्टेनो से प्रेस नोट जारी कराकर सील दुकानाें काे अवैधानिक तरीके से खाेले जाने की बात कही। इसके बाद गुरुवार की सुबह भी स्वयं 11 व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से दुकानों की सील तोड़े जाने की बात कही। लेकिन स्वयं कार्रवाई से बचते हुए कलेक्टर को मजिस्ट्रियल जांच के लिए प्रतिवेदन भेजे जाने की बात कही।

पत्रकार ने किये सवाल जवाब वहीं जब इस मामले में मंत्री इमरती देवी से पुछा तो उन्होंनेकहा झूठ बोल रहीं एसडीएम, परेशान कर रही हैं व्यापारियों को: मंत्री कार्रवाई करने से बचती नजर आईं एसडीएम मंत्री इमरती देवी के व्यापारियाें के साथ खड़े हाेने के बाद एसडीएम पूरे मामले में खुद कार्रवाई से बचती नजर आ रही हैं। एसडीएम ने 11 व्यापारियों द्वारा दुकानों की सील तोड़े जाने की बात कही। लेकिन कार्रवाई के नाम पर बचती नजर आईं। कार्रवाई के संबंध में उनसे सवाल पूछे गए तो उन्होंने हर सवाल का जवाब यही दिया कि वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाएगा। जबकि अवैध रूप से सील तोड़े जाने के मामले में एसडीएम को सीधे कार्रवाई के अधिकार हैं। मंत्री इमरती देवी और एसडीएम जयति सिंह कुछ यूं आए आमने-सामने सवाल : क्या आपके द्वारा सील कराई गई दुकानों की सील कुछ व्यापारियों ने अवैधानिक रूप से तोड़ी है। सवाल : जिन दुकानों को सील किया गया, क्या उन्हें पहले नोटिस दिए गए। एसडीएम : 11 व्यापारियों ने अवैधानिक रूप से सील को तोड़ा है, हमने इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को बताया है। सवाल : क्या बुधवार को मंडी में आयोजित बैठक में एसडीएम जयति सिंह को बुलाया गया था। एसडीएम : मुझे किसी प्रकार का मैसेज नहीं मिला, मंडी सचिव को मैसेज मिला था। एसडीएम : सभी व्यापारियों को 11 से अधिक बार नोटिस दिए गए। इन दुकानों को किया गया था सील एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार नवनीत शर्मा की मौजूदगी में मंडी सचिव अनिल शर्मा द्वारा मेसर्स महामहावीर इंटरप्राइजेज,मैसर्स ललिता एंपोरियम, , सम्मनलन एंड कंपनी, पवन ट्रेडर्स कंपनी, शर्मा इंटरप्राइजेज, संजय ट्रेडर्स,भोजराज एंड कंपनी,महेश ट्रेडर्स,अमर फूड प्रोडक्ट, प्रेम ट्रेर्डस, बाबूलाल भूपेंद्र कुमार,अमित कुमार सुमित कुमार,संजय कुमार, विवेक कुमार,जगन ट्रेडर्स, शिवहरे ट्रेर्डस,अतुल एंड ब्रर्दस,शीतल फूड प्रोडक्ट, अतुल ट्रेडर्स, अतुल कुमार अशोक कुमार,अग्रसेन ट्रेडर्स बनमाली राकेश कुमार,कैलादेवी ट्रेडर्स, दामोदर प्रसाद अशोक कुमार,नवनीत ट्रेडर्स,ताज ट्रेडर्स, आरती ट्रेडर्स, को सील किया गया था। एसडीएम कहना है कि इनमें से 8 दुकानों को किराया व्यापारियों ने जमा कर दिया था उन दुकानों को उन्होंने खोल दिया था। वहीं शेष 7 व्यापारियों ने 60 हजार रुपए जमा किए गए थे और शेष भुगतान एक माह बाद जमा करने की बात कही थी। शेष 11 व्यापारियों ने बिना अनुमति के अवैध रूप से सील तोड़ दी थी। जिन पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर द्वारा मजिस्ट्रियल जांच की आदेश की बात कही। वहीं एसडीएम द्वारा सुबह इन 11 व्यापारियों द्वारा भी किराया जमा करने की बात कहकर उनके द्वारा ताला खोलने की बात कही। मंत्री :

व्यापारियों ने किराए के चैक जमा कर दिए उनके ताले हमारे सामने मंडी सचिव ने खोले। सभी व्यापारी हमारे साथ आ गए थे। किसी व्यापारी ने सील नहीं तोड़ी। एसडीएम टोटल झूठ बोल रही हैं। मंत्री : एसडीएम झूठ बोल रही हैं, किसी व्यापारी को नोटिस नहीं दिया। अचानक पहुंचकर दुकानें सील की गई। व्यापारी किराया देने के लिए भी तैयार थे। मंत्री : हमने मंडी सचिव को व्यापारियों की बैठक के लिए एसडीएम को सूचना देने के लिए कहा था। हमने भी उन्हें बुलाया लेकिन वे मनमानी कर रही हैं। बैठक में नहीं आईं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal