Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आपातकालीन मरीजों को डाक्टर न होने का हवाला देकर भेजा जाता है बाहर भगवान भरोसे चल रहा है जिला चिकित्सालय।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 23/08/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार में जिला चिकित्सालय बैढन की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई मरीजो का नही हो पा रहा उपचार परिजन भटकने को मजबूर है ।

वही चिकित्सा सुविधाएं बेहतर करने का रोजाना प्रयास कर रही है परन्तु जिला चिकित्सालय बैढन की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहा है छुट्टी के दिनों में भी जिला चिकित्सालय का इमरजेंसी विभाग 24 घण्टे अपनी सेवाएं देने हेतु तत्पर होता है परन्तु जिला चिकित्सालय का इमरजेंसी विभाग खुद बीमार पड़ा है और इमरजेंसी विभाग में बैठे डाक्टर खुद मरीजों को अपना रोना रोते हैं उनका कहना है कि संबंधित बीमारी के डाक्टर उपलब्ध नहीं है अत: आप मरीज को उपचार हेतु बाहर ले जाये ।

आज दिनांक 23 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण दूर – दराज से आकस्मिक चिकित्सा हेतु गरीब ग्रामीण जिला चिकित्सालय इलाज हेतु पहुंचते हैं ऐसे में जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी विभाग का इस तरह का रवैया मरीजों को हताश करने वाला है जिस मरीज के पास प्राइवेट चिकित्सालय में उपचार करवाने के लिये पैसे नहीं है वह आखिर किस चिकित्सालय में जाये ।

*छुट्टी के दिनों में यह पहला मामला नही है*

वही बताते हैं कि छुट्टी के दिनों में डॉक्टर अपनी सीट पर नहीं बैठते हैं इमरजेंसी पीरियड में दिन – रात मिलाकर कुल 03 डॉक्टर बैठते हैं जो बच्चे के डॉक्टर नही होने के कारण मलेरिया बुखार इत्यादि मरीजों को देखने एवं दवा लिखने व भर्ती करने की जहमत डॉक्टर नहीं उठाते हैं और बताते है कि हम बच्चे के डॉक्टर नही है जिनका उपचार भर्ती नही हो पायेगा और ड्यूटी में रही नर्स व डॉक्टर ने कहा कि कल उपचार करा लीजिये उनका यह जबाब रहा मानवता की मिशाल पेश है ।

वहीं दर्जनों परिजन अपने बच्चों को लेकर इधर से उधर पूछताछ करते हुये भटकते नजर आये और परिजनों का कहना है कि जिला चिकित्सालय होने के बावजूद अगर उपचार नहीं हो पाया रहा है तो अब हम कहां जाये और परिजन अपने बच्चों के उपचार हेतु किसी एक दूसरे से रुपये का इंतजाम कर बाजार के पैथोलॉजी में जांच कराकर दवाई दुकान से दवा लेकर अपने बच्चों का उपचार कराये जा रहे है ।

वही बताते हैं कि सिंगरौली पावर हब होने के साथ – साथ यहाँ पर कई उद्योग कम्पनियां निवासरत है इसके बाबजूद गरीब परिजनों के मरीजों का स्वास्थ्य उपचार का कोई व्यवस्था नहीं है ऐसे में गरीब परिजन छुट्टी के दिनों में दवा उपचार हेतु परेशान देखे जाते है और *ऐसे में जिला कलेक्टर महोदय का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ ।*

*जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करना चाहा तो फोन रिसीव नही किये ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...